ईशानगर,शिवाकांत मिश्रा। अभिषेक ग्लोबल एकेडमी, ईशानगर में 15 अप्रैल 2026 को विद्यालय का वार्षिक अवार्ड समारोह भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईशानगर सरपंच श्रीमती निधि जलज मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री के.एल. राय की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति “छोटा बच्चा जानकर न घबराना रे” विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती स्नेहलता बुंदेला ने अपने उद्बोधन में स्कूल की स्थापना से लेकर पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभिभावकों के सहयोग और कुशल प्रबंधन के चलते विद्यालय ने क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।