Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरमहाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, छात्र संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनी

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, छात्र संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनी

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 09:59 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड छात्र संगठन के प्रमुख सत्येंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कुलसचिव द्वारा काम के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है, जिसमें बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर बड़ी राशि निकाली गई, जबकि विश्वविद्यालय में छात्रों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।


सत्येंद्र शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि कुलसचिव को जल्द से जल्द हटाया नहीं गया तो बुंदेलखंड छात्र संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


इस मुद्दे पर छात्र नेता कुश बुंदेला ने भी विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। वहीं आयुष तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में कक्षाएं समय पर नहीं लग रही हैं, वॉशरूम में सफाई का अभाव है, पंखे खराब पड़े हुए हैं और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। छात्रों को लगातार अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दीक्षांत समारोह जैसे आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस बीच छतरपुर की विधायक ललिता यादव ने भी विधानसभा में इस मामले को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों और अन्य मदों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाकर ध्यान आकर्षित किया और जांच की मांग की है।


छात्र संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)