Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में दलित युवक से मारपीट का आरोप, खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष बताने वाले नेता का वीडियो वायरल

छतरपुर में दलित युवक से मारपीट का आरोप, खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष बताने वाले नेता का वीडियो वायरल

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 फ़रवरी 2026, 06:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत पठार तालाब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष बताने वाला एक व्यक्ति दलित युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित दलित युवक की पहचान छन्नू अहिरवार के रूप में हुई है, जो मत्स्य पालन समिति अध्यक्ष भिम्मा अहिरवार का पुत्र बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति छतरपुर भाजपा के मछुआ प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष रैकवार बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बिना अनुमति के तालाब से मछली निकाल रहे थे, जिस पर युवक द्वारा आपत्ति जताने से नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सत्ता का रौब दिखाते हुए युवक के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। घटना के बाद पीड़ित इतना भयभीत हो गया कि वह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में नहीं रहा।


वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग उठ रही है, वहीं भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)