Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरअधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 11:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(शिवम सोनी)। गुरुवार को तहसील अधिवक्ता संघ लवकुशनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने थाना खजुराहो द्वारा बिना प्राथमिक जांच किए एफआईआर दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


अधिवक्ता संघ का कहना है कि संघ के नियमित सदस्य अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद अवस्थी एवं उनकी पत्नी शीलू अवस्थी के विरुद्ध दिनांक 25 जनवरी 2026 को अपराध दर्ज किया गया, जबकि इससे पूर्व न तो तथ्यों की जांच की गई और न ही घटना की विधिवत पुष्टि की गई। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 351(2), 3(5) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज की गई है।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अधिवक्ता श्री अवस्थी वर्ष 2006 से नियमित रूप से विधि व्यवसाय कर रहे हैं तथा अपने परिवार के साथ पिछले 25 वर्षों से लवकुशनगर में निवासरत हैं। प्रकरण उनके छोटे भाई के वैवाहिक विवाद से जुड़ा बताया गया है, जिसमें फरियादिया अलग निवास कर रही थी। इसके बावजूद अधिवक्ता दंपती को बिना ठोस आधार के प्रकरण में शामिल कर लिया गया। अधिवक्ता संघ ने इसे अधिवक्ताओं की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि जांच उपरांत अधिवक्ता दंपती के नाम एफआईआर से पृथक किए जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)