नौगांव,कमल यादव। नौगांव-टीकमगढ़ रोड पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां धर्म कांटे के पास ट्रक के बैक करते समय एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया।


जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 JD 6702 वजन कराने के बाद पीछे किया जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक क्रमांक MP 36 ZE 4460 उससे टकरा गई।


हादसे में बाइक सवार युवक को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वह मौके पर ही घायल हो गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया, लेकिन एंबुलेंस न मिलने के कारण पिकअप वाहन से ले जाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान जय प्रकाश राजपूत, निवासी सिमराखुर्द जिला टीकमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।