इंदौर में बदमाशों का तांडव: देर रात जमकर मचाया उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के फोड़े कांच

Advertisement
इंदौर, रविकांत वर्मा । शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राज नगर इलाके में बीते कुछ दिनों से बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। देर रात अज्ञात बदमाश लगातार खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके कांच तोड़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, आधी रात के समय अचानक तेज आवाजें सुनाई देती हैं और बाहर निकलने पर गाड़ियों के कांच चकनाचूर मिले हैं। पिछले तीन–चार दिनों में कई फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग भयभीत हैं और किसी बड़ी वारदात की आशंका जता रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर थाना ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
