भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित

PeptechTime
8 फ़रवरी 2026, 06:48 am IST
PeptechTime8 फ़रवरी 2026, 06:48 am IST
Advertisement
भोपाल,जीतेंद्र यादव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल मौजूद रहे।
संभागीय प्रभारियों के साथ बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मोर्चा पदाधिकारियों और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी संयुक्त बैठक की।
बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्रीय बजट और जी रामजी से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों और कस्बों में जाकर आमजन को केंद्रीय बजट के लाभों की जानकारी दें तथा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का प्रभावी तरीके से जवाब दें।
