Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहविवाद के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो युवकों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

विवाद के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो युवकों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 04:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह, राजेन्द्र तिवारी। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ी गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद 54 वर्षीय तुलसी सिंह पिता कमोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुलिस इसे हर पहलू से जांच रही है।


परिजनों के अनुसार, मृतक तुलसी सिंह गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अपने खेत से टू-व्हीलर पर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही दो युवकों हरेंद्र सिंह और बीर सिंह ने उन्हें रोका और मोटरसाइकिल मांगने लगे। जब तुलसी सिंह ने मना कर दिया तो दोनों ने उन्हें गाली-गलौज की और मारने की धमकी देने लगे। डर के मारे तुलसी सिंह मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे, लेकिन युवकों ने उनका पीछा किया और उन्हें दहशत में डाल दिया। दौड़ते-दौड़ते तुलसी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक के पुत्र राजाराम सिंह ने बताया कि उन्होंने, उनके भाई, मां और साले ने तुलसी सिंह को उठाकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बटियागढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर नीलेश पटेल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर पटेल ने बताया कि मृतक को मृत अवस्था में लाया गया था और मौत का कारण अभी अज्ञात है।


बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और मृतक के पैर पर छिलने का एक निशान मिला है। मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया, पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)