छतरपुर, संदीप यादव। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुराना पन्ना नाका, सटई रोड के पास सिम विक्रेता से मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को आरोपियों ने शिवम कुशवाहा की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर उसके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में राज राजा उर्फ इन्द्रजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संतु कुशवाहा, दीपेन्द्र सिंह बुन्देला और एक विधि-विरुद्ध किशोर शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मिर्च स्प्रे और करीब 5 लाख रुपये कीमत की कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक इन्द्रजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में अवैध हथियार, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट सहित 12 अपराध तथा अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ चार अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुराना पन्ना नाका पर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, कार और मिर्च स्प्रे जब्त
00:00/01:35

Saurabh Shukla
22 सितंबर 2026, 01:47 am IST
Saurabh Shukla22 सितंबर 2026, 01:47 am IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल




