Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरगुलगंज में स्कूल वाहन ने 3 साल की मासूम को कुचला, CCTV फुटेज सामने आया

गुलगंज में स्कूल वाहन ने 3 साल की मासूम को कुचला, CCTV फुटेज सामने आया

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 06:38 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, विनोद मिश्रा। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची माही (पिता का नाम मानक पाल, निवासी बोकना) की स्कूल वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के संचालक रमेश जैन की इको कार से हुआ, जिसे चालक भज्जू शर्मा चला रहा था। बच्ची को तेज टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं और वह घटनास्थल पर ही नहीं बच पाई।


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा नजारा कैद हो गया है। आरोप है कि वाहन स्कूल द्वारा बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, हालांकि यह निजी उपयोग का बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों ने गुलगंज थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने न तो वाहन को जब्त किया और न ही चालक भज्जू शर्मा को हिरासत में लिया। परिवार ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय स्तर पर इस घटना से भारी आक्रोश है और लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)