Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखोलती कढ़ाही में गिरा 3 साल का मासूम, बचाने में मां भी झुलसी

खोलती कढ़ाही में गिरा 3 साल का मासूम, बचाने में मां भी झुलसी

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 11:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(विनोद मिश्रा)। एक दिल दहला देने वाली घटना में 3 साल के मासूम बच्चे ने उबलती कढ़ाही में गिरकर गंभीर जलन झेल ली। बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जबकि मां की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


घटना पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के ग्राम कैमाहा की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को धर्मदास कुशवाहा के घर आंगन में चूल्हे पर कढ़ाही में सब्जी बनाई जा रही थी। इसी दौरान उनका इकलौता 3 साल का बेटा मंगल पास में खेल रहा था। खेल-खेल में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उबलती सब्जी से भरी कढ़ाही में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि बच्चा कमर के नीचे से बुरी तरह झुलस गया।


बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां रानी कुशवाहा ने तुरंत हाथ बढ़ाया, लेकिन वह भी गंभीर रूप से जल गई। उसका बायां हाथ विशेष रूप से प्रभावित हुआ। हादसे के बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को समीपस्थ छतरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को जलने की चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर है। मां का इलाज जारी है और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)