Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकुआं खोदते समय मिट्टी धंसने से 20 वर्षीय युवक की दबकर मौत, इलाके में मातम

कुआं खोदते समय मिट्टी धंसने से 20 वर्षीय युवक की दबकर मौत, इलाके में मातम

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 08:31 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, शिवम सोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकोहा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर मिट्टी निकालते समय 20 वर्षीय युवक दीपेन्द्र यादव (पिता जमुना यादव) की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दीपेन्द्र अपने खेत पर किसी कार्य के लिए मिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से दब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सरपंच प्रीतम यादव ने बताया कि हादसा अचानक हुआ है। परिजनों ने शासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)