बिहार के राजनीतिक गलियारों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के 20 साल पुराने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से उन्हें हटाने का आदेश दिया गया है। इसी के साथ उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी आधिकारिक आवास खाली करने का नोटिस मिला है।
क्या है मामला:
10 सर्कुलर रोड का बंगला मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) के पास है और पिछले 20 वर्षों से राबड़ी देवी इसका इस्तेमाल कर रही थीं।
अब एनडीए सरकार ने भवन निर्माण विभाग के आदेश के तहत यह बंगला वापस ले लिया है।
राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास 39 हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है।
इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सह भू-संपदा पदाधिकारी शिव रंजन ने औपचारिक पत्र जारी किया है।
राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बिहार में सत्ता परिवर्तन और प्रशासनिक बदलाव का हिस्सा मान रहे हैं। लालू परिवार के समर्थक इसे सरकार की सियासी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं, जबकि प्रशासन ने इसे केवल आवासीय नीति और नियमों के पालन के तहत बताया है।

