Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहगौवंश वध मामले में फरार आरोपी को छुड़ाने ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला

गौवंश वध मामले में फरार आरोपी को छुड़ाने ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला

Post Media
News Logo
Peptech Time
8 फ़रवरी 2026, 09:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह,राजेंद्र तिवारी। दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में गौवंश वध के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने जमकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों, डंडों और पत्थरों से पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर मौके से फरार करा लिया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौवंश वध के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी जेसा बंजारा (पिता भामा बंजारा) हरदूटोला गांव में छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर रजपुरा पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद पीछे से ग्रामीणों ने लाठियां और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। झड़प के बीच आरोपी मौके से भाग निकला।


हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। रजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी जेसा बंजारा सहित दर्जन भर से अधिक नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालना, एससी/एसटी एक्ट, बलवा तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम लगातार रजपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)