छतरपुर। सटई रोड पर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो सकेगा। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
छतरपुर में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, सटई रोड पर ब्रिज के पास मिला शव

Saurabh Shukla
5 अगस्त 2026, 01:25 pm IST
Saurabh Shukla5 अगस्त 2026, 01:25 pm IST



