Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडसुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं फिल्म जगत की ये बड़ी हस्ती, जानिए कौन...?

सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं फिल्म जगत की ये बड़ी हस्ती, जानिए कौन...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 09:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कनिका मान मंगलवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया। वह सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में करीब दो घंटे बैठकर भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान वह भगवान महाकाल का जाप करती नजर आईं।


आरती के बाद कनिका मान ने नंदी जी का पूजन किया और उनके कान में अपनी मनोकामना भी बताई। इसके बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


दर्शन के बाद अभिनेत्री ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह पहली बार महाकाल मंदिर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं और भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद खास और अलग अनुभव रहा।


कनिका मान कई लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, बढ़ो बहू, रूहानियत और खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे कार्यक्रमों से टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)