बीजिंग। 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के खंड एक और दो के अध्ययन पर पेइचिंग में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।
प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के खंड एक और दो, शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा संचालित नए युग में सांस्कृतिक विकास की महान ऐतिहासिक प्रक्रिया का सजीव वर्णन करते हैं। इसके साथ ही शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार की मूल भावना, विषयवस्तु और मांग को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करते हैं, जिससे शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार के गहन अध्ययन और अभ्यास के लिए प्रामाणिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध होती है।
उपस्थित प्रतिनधियों ने कहा कि 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू 'दो स्थापनाएं' के निर्णायक महत्व को गहराई से समझना, 'चार जागरूकताएं' को मजबूत करना, 'चार आत्मविश्वास' को दृढ़ करना और 'दो अनुमोदन' को लागू करना, शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार का अध्ययन और अभ्यास करना और नए युग के सांस्कृतिक मिशन को बेहतर ढंग से निभाना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)













