भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन) ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा 9 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) संवर्ग के 10 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संवर्ग के पदों पर पदस्थ किया गया है। राज्यपाल के नाम से यह आदेश गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी किया गया है।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

  1. प्रीतम सिंह बालरे: एसडीओपी, निवास (जिला मंडला) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट।
  2. मनोहर सिंह गवली: एसडीओपी, मूंदी (जिला खंडवा) से पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, नर्मदापुरम।
  3. बाबूलाल वर्मा: उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल।
  4. राम शंकर सिलावट: उप पुलिस अधीक्षक, ए.टी.सी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
  5. महेन्द्र रायपुरिया: सहायक सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पु.म.नि. विसबल, भोपाल।
  6. ऋतुराज गुप्ता: उप पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
  7. सत्येन्द्र कु. वर्मा: उप पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी., पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
  8. विनोद कुमार दीक्षित: एसीपी, कोतवाली (इंदौर नगरीय पुलिस) से पुलिस अधीक्षक, उज्जैन (विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त)।
  9. सतीश कु. चतुर्वेदी: उप पुलिस अधीक्षक, जिला मंडला से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन।
  10. बिट्टू शर्मा: एसीपी, जहांगीराबाद (भोपाल नगरीय पुलिस) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।