Sunday, February 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरस्व. नारायण प्रसाद गुप्ता की स्मृति में वैश्य महासम्मेलन ने लगाया रक्तदान शिविर

स्व. नारायण प्रसाद गुप्ता की स्मृति में वैश्य महासम्मेलन ने लगाया रक्तदान शिविर

Post Media
News Logo
Peptech Time
8 फ़रवरी 2026, 10:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी। स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता की पुण्य स्मृति में वैश्य महासम्मेलन की युवा जिला इकाई द्वारा मध्य प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


यह शिविर संगठन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल एवं महामंत्री गोविंद दास असाटी के आवाहन पर संपन्न हुआ। वैश्य महासम्मेलन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि मानव सेवा के प्रति समर्पित इस शिविर का शुभारंभ युवा नगर अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता ने स्वयं रक्तदान करके किया, जिससे युवाओं में सेवा भाव और समर्पण की भावना मजबूत हुई।


शिविर में संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लड डोनेट करते हुए युवा इकाई अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता ने कहा, रक्तदान केवल एक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है। अस्पतालों में कई गरीब मरीज ऐसे होते हैं जिनके पास परिजन नहीं होते और रक्त की कमी से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में रक्तदाता उनके लिए देवदूत बन जाते हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक से नियमित रक्तदान करने की अपील की।


इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गिरजा पाटकर, नगर अध्यक्ष प्रकाश जैन, युवा जिला प्रभारी राज गुप्ता, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, अमित जैन तथा 'रक्तवीर सेवा दलÓ अभियान के संयोजक अमित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)