छतरपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छतरपुर के अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा सीनियर रेसीडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम चयन सूची (Selection List) घोषित कर दी गई है। यह कार्रवाई वॉक-इन-इंटरव्यू और चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर संपादित की गई है।


24 जुलाई को आयोजित हुआ था साक्षात्कार

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छतरपुर मेडिकल कॉलेज में पत्र क्रमांक 04/चि०म०छ०/2026 (दिनांक 21.07.2026) के माध्यम से सीनियर रेसीडेंट के रिक्त पदों को वॉक-इन-इंटरव्यू द्वारा भरे जाने हेतु सूचना प्रकाशित की गई थी। इसके तहत आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित थी।


24 जुलाई को प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के पश्चात पात्र और प्रोविजनली पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का उसी दिन (24.07.2026) साक्षात्कार आयोजित किया गया था।


चयनित अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची

चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर निम्नलिखित अभ्यर्थियों को सीनियर रेसीडेंट के पदों पर चयनित घोषित किया गया है:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छतरपुर द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार विभिन्न विभागों में सीनियर रेसीडेंट के पदों पर कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें जनरल मेडिसिन विभाग में अनारक्षित श्रेणी के तहत डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी और डॉ. नवनीत तिवारी का चयन हुआ है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भी अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत डॉ. शैलया सोनकिया और डॉ. संस्कृति सरकार का चयन किया गया है। वहीं साइकेट्री विभाग में अनारक्षित श्रेणी से डॉ. सुवर्ण सागर बाजपेई तथा एनेस्थीसिया विभाग में अनारक्षित श्रेणी से डॉ. विशाल श्रीवास्तव को चयनित किया गया है। इसके अलावा, अस्थि रोग विभाग में अनारक्षित श्रेणी के तहत डॉ. विदित सोनकिया का चयन हुआ है, जबकि इसी विभाग में अनुसूचित जनजाति श्रेणी के विरुद्ध अनारक्षित वर्ग के डॉ. विनायक गुप्ता का चयन किया गया है। साथ ही, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत डॉ. आकाश वर्मा को भी चयन सूची में शामिल किया गया है।


listofchhatarpurmedicl