छतरपुर, संजय अवस्थी। नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छतरपुर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों के संबंध में प्रारंभिक जानकारी ली।


इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही मृणाल मीणा ने जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल ली है।