Wednesday, March 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालमध्यपूर्व एशिया के हालातों पर नजर रखने के लिए MP की सरकार ने तीन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

मध्यपूर्व एशिया के हालातों पर नजर रखने के लिए MP की सरकार ने तीन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 मार्च 2026, 04:58 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल (पंकज यादव)। अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व ए​शिया की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर, प्रदेश में पड़ने वाले इनके प्रभावों की निरंतर निगरानी एवं उत्पन्न ​स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मंत्री मंडल समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश के तीन मंत्रियों को शामिल किया गया है। इस समिति में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप को शामिल किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश मंगलवार को जारी किए गए हैं। यह समिति समय-समय पर बैठक कर इस संबंध में भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में मध्यपूर्व ए​शिया में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर निराकरण के उपायों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, खाद एवं अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनि​श्चित करने के लिए विचार कर अपनी अनुशंसा देगी।

साथ ही साथ राज्य शासन की ओर से की जाने वाली किसी पहल अथवा नीतिगत निर्णय के लिए भी भारत शासन के निर्देशों के परिपेक्ष्य में राज्य शासन को अपनी अनुशंसाएं देंगी। इस समिति में खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सदस्य होंगे और वित्त विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा कृ​षि विभाग और संबं​धित विभागों के भारसाधक सचिव समिति में स्थाई आमंत्रित होंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)