गैसाबाद, जिमी नगरिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गैसाबाद पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हिनोता निवासी नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार खोजबीन और तकनीकी प्रयासों के माध्यम से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक तुलसीराम कुर्मी एवं महिला आरक्षक अनुपमा पांडे की विशेष भूमिका रही। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद बालिका को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
मध्य प्रदेशदमोहऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका बरामद, गैसाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका बरामद, गैसाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Saurabh Shukla
8 जुलाई 2026, 12:00 pm IST
Saurabh Shukla8 जुलाई 2026, 12:00 pm IST



