भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर से ही सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और शहडोल, इन सात जिलों में अगले 48 घंटों तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिन से उत्तरी हवा आने से मध्य प्रदेश में तेज ठंड का दौर बना है। गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
प्रदेश में रात में भोपाल में 9.6 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, ग्वालियर में 12.8 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, छतरपुर के नौगांव में 8.5 डिग्री, खरगोन में 8.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री और खंडवा में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री और उमरिया में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारे में गिरावट देखने को मिली।
शुक्रवार को दिन में भी कई शहरों में पारे में गिरावट देखी गई। भोपाल में सर्द हवाएं चली। वहीं, धुंध का असर भी देखा गया। नर्मदापुरम, जबलपुर समेत कई शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यह ठंड पड़ रही है। हालांकि आने वाले दो-तीन दिन में विंड पैटर्न में बदलाव की संभावना है, जिससे हल्की राहत मिल सकती है। लेकिन दिसंबर आते ही एक बार फिर पारा और नीचे जाएगा और ठंड और भी तीखी हो जाएगी।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट...?
00:00/02:47

File Foto
PeptechTime
13 जुलाई 2026, 10:18 pm IST
PeptechTime13 जुलाई 2026, 10:18 pm IST
Latest News

स्टारलिंक लाइसेंस विवाद गरमाया, मस्क का अंबानी पर तीखा कटाक्ष

आइसलैंड में कीर्ति वर्धन सिंह की जलवायु कूटनीति, स्वच्छ ऊर्जा पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

चाइना ओपन: किनवेन झेंग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, एलिना स्वितोलिना को हराया

नावी पिल्लै का नोबेल सम्मान दक्षिण अफ्रीका और कानून के शासन के मूल्यों की जीत : अनिल सूकलाल

तेलंगाना में सूखे के संकट पर बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे

ओमान के पास हमले में घायल भारतीय चालक दल के सदस्य हो रहे स्वस्थ: भारतीय दूतावास

वनडे ट्राई सीरीज और अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, सिकंदर रजा के हाथों में कमान

यूएई फिर से भारत का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर बना, अमेरिका को पीछे छोड़ा

यूएन चीफ ने पिल्लै के नोबेल पुरस्कार को अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के रक्षकों के लिए बताया 'सम्मान'

