सतना,अंबिका केशरी। कोलगवां थाना अंतर्गत रीवा रोड पर संचालित कार डेकोरेशन दुकान की शटर का सेंट्रल लॉक तोडक़र बदमाशों ने नकदी समेत लैपटॉप पार कर दिया है। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें एक नकाबपोश युवक दुकान की शटर के नीचे से दाखिल होते दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं दुकान के अंदर बेखौफ हो कर काउंटर की दराज और अन्य सामान की छानबीन करता नजर आ रहा है। इसके बाद एक बैग में लैपटॉप और अन्य सामान ले कर दुकान के बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि अभिलाष कुमार पुत्र कृष्णकुमार शुक्ला 32 वर्ष, निवासी मारूति नगर- सिटी कोतवाली, बीते काफी समय से सीएमए मार्केट की दुकान नंबर 13 में सतना कार डेकोर का संचालन कर रहे हैं। सोमवार की रात को तकरीबन 9 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए, तब देर रात अज्ञात बदमाश ने शटर और सेंट्रल लॉक तोडक़र काउंटर से 10 हजार नकदी समेत लैपटॉप चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान आने पर जब व्यापारी को चोरी की बात पता चली तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक नकाबपोश दिखा। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पहला वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, नबी, अंशुल और धीर प्लेइंग इलेवन में

'ओपन चैलेंज, संसद में आइए, बहस करते हैं!', सीएम रेखा गुप्ता ने दी राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती

सऊदी ने तीन ड्रोन किए इंटरसेप्ट, हूती का दावा- हवाई अड्डे और एयरबेस पर किया हमला

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का करेंगे नेतृत्व

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर फिर जीते, फ्लोरिडा में पिया दांडिया आगे

TI हत्याकांड के मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र और सह आरोपी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस टीम से रिवॉल्वर छीनकर भागते समय पैर में लगी गोली

एएफसी चैंपियंस लीग टू: अल सीब ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

जदयू पर नीतीश कुमार का नियंत्रण खत्म, विधानसभा चुनाव हुआ तो दस सीटें भी नहीं आएंगी: छोटू सिंह

राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले भक्तों को ट्रस्ट भेज रहा आभार पत्र






