Monday, February 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सेशेल्स के राष्ट्रपति से की मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सेशेल्स के राष्ट्रपति से की मुलाकात

Post Media
News Logo
Peptech Time
9 फ़रवरी 2026, 10:16 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। सेशेल्स के राष्ट्रपति छह दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। हर्मिनी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा एवं आर्थिक विकास समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं।


ईएएम जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दौरे की अहमियत बताते हुए लिखा, “आज दिल्ली में रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मिलकर खुशी हुई। समुद्री पड़ोसी होने के नाते, इस इलाके में आर्थिक खुशहाली और सुरक्षा के लिए विजन महासागर को आगे बढ़ाने में उनके समर्थन को महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हमारे सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगी।”


राष्ट्रपति हर्मिनी प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे। अक्टूबर 2025 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।


विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत-सेशेल्स के लंबे और कई तरह के द्विपक्षीय संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का भारत के अपने पहले राजकीय दौरे पर चेन्नई आने पर हार्दिक स्वागत है।”


सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर 5 फरवरी को भारत आए, जो 10 फरवरी तक रहेगा।


रविवार को वह मुंबई से दिल्ली पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। सोमवार यानी 9 फरवरी को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर होटल आईटीसी मौर्या में उनकी मुलाकात विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से हुई।


इसके बाद वह शाम 4.30 बजे होटल आईटीसी मौर्या में ही उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सेशेल्स प्रेसिडेंट मुलाकात करेंगे। इसके अगले दिन मंगलवार यानी 10 फरवरी को सुबह 10 बजे वह ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचेंगे। फिर रात 9.30 बजे दिल्ली से रवाना हो जाएंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)