Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालमध्यप्रदेश में हुए डीएसपी के तबादले, दे​खिए किसे कहां भेजा गया...?

मध्यप्रदेश में हुए डीएसपी के तबादले, दे​खिए किसे कहां भेजा गया...?

Post Media
News Logo
Unknown Author
10 मार्च 2026, 02:52 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। सोमवार को मंत्रालय (वल्लभ भवन) से जारी आदेश के तहत तीन पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा इन स्थानांतरणों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी किया गया है।


प्रशासनिक फेरबदल की स्थिति

गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, मंदसौर में पदस्थ एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल को अब शाजापुर का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है। वहीं, बागली (देवास) की एसडीओपी सुश्री सृष्टि भार्गव का तबादला पुलिस मुख्यालय, भोपाल में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर किया गया है। इंदौर में कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं प्रशिक्षण) के रूप में कार्यरत श्री संजय सिंह बैस को अब देवास जिले के बागली में कार्यवाहक एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इन विभागों को भेजी गई सूचना

शासन ने इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


एक नज़र में तबादले:

कीर्ति बघेल: मंदसौर से शाजापुर (SDOP)

सृष्टि भार्गव: बागली से पुलिस मुख्यालय, भोपाल (DSP)

संजय सिंह बैस: इंदौर से बागली, देवास (कार्यवाहक SDOP)

List



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)