सतना। सतना क्षेत्र में हो रही भीषण बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आए सतना तहसील क्षेत्र के ग्राम टपरियन बस्ती में कई गरीब परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों की मदद के लिए पेप्टेक ग्रुप सतना ने आगे बढ़कर राहत कार्य किया है। ग्रुप की ओर से प्रभावित क्षेत्र के गरीब बच्चों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
पेप्टेक ग्रुप ने तहसीलदार सौरभ मिश्रा और नायब तहसीलदार सुजीत नागेश को 100 बच्चों के लिए वस्त्रों का सेट भेंट किया। ये वस्त्र प्रशासन के माध्यम से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे, ताकि बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवारों के बच्चे इस कठिन समय में कुछ राहत महसूस कर सकें।
इस अवसर पर पेप्टेक ग्रुप, लोटस इन्फ्रारियलिटी की ओर से ललित पटैरिया मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आपदा के समय समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना उनका उद्देश्य है और प्रशासन के साथ मिलकर वे इस तरह के राहत कार्यों को जारी रखेंगे।
बाढ़ से प्रभावित टपरियन बस्ती के निवासियों के लिए यह मदद महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रशासन भी इन वस्त्रों को शीघ्र वितरित करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत मिल सके।




