भोपाल, जीतेन्द्र यादव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से महाकाल मंदिर से राम मंदिर तक प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, “धर्म की रक्षा और धर्म को चंदा चोरों से बचाने के लिए RSS और VHP आगे आएं।”
पदयात्रा का कार्यक्रम
दिग्विजय सिंह ने 2 अक्टूबर 2026 को उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या के राम मंदिर तक जाने वाली पदयात्रा का समर्थन करने और उसमें शामिल होने का न्योता RSS प्रमुख को दिया है।
उन्होंने पदयात्रा को “धर्म रक्षा” का अभियान बताया और कहा कि इसमें सभी धर्मप्रेमी संगठनों को एकजुट होना चाहिए।
पोस्ट के अंत में दिग्विजय सिंह ने “जय सिया राम” लिखकर अपनी भावना व्यक्त की।
क्या है पूरा मामला?
यह अपील ऐसे समय में आई है जब राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय और संवाद की चर्चा जोरों पर है। दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा छेड़ दी है।

