भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोटों और अंग विच्छेदन के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एडिशनल DCP अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए टीम गठित की गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मध्य प्रदेशभोपालधड़ से अलग था सिर, शरीर पर चोट के निशान...! राजधानी की झाड़ियों में मिला सिर कटा शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने गठित की टीम
धड़ से अलग था सिर, शरीर पर चोट के निशान...! राजधानी की झाड़ियों में मिला सिर कटा शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने गठित की टीम

Saurabh Shukla
11 अगस्त 2026, 09:47 am IST
Saurabh Shukla11 अगस्त 2026, 09:47 am IST



