दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार अभियान अपनी पूरी ताकत के साथ जारी है। इसी क्रम में दतिया क्षेत्र के ग्राम जिगना में एक भव्य एवं विशाल ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हुंकार भरी।

इस महत्वपूर्ण ग्रामसभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय अजय सिंह 'राहुल भैया', पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ. गोविंद सिंह तथा छतरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गगन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वोट की अपील

ग्राम जिगना की ग्रामसभा में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का दृढ संकल्प लिया।

मंच से दिग्गज नेताओं ने दतिया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जन-जन के हित और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कांग्रेस के 'हाथ' के पंजे के निशान पर मतदान करने का जोरदार आह्वान किया।


जनता का अपार उत्साह स्पष्ट संकेत, दतिया में तय है परिवर्तन: गगन यादव

ग्रामसभा में सहभागिता करने के उपरांत छतरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गगन यादव ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि जनसभा में उमड़ा अभूतपूर्व जनसमूह, जनता का अटूट विश्वास और अपार समर्थन इस बात का साफ और स्पष्ट संदेश है कि दतिया की जनता इस बार परिवर्तन का मन पूरी तरह बना चुकी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव परिणाम में कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत दतिया के जन-जन की बुलंद आवाज बनेगी और क्षेत्र में विकास व न्याय के एक नए युग का सूत्रपात करेगी।