बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय बैठक 17 से 20 जुलाई तक शांगहाई में आयोजित होगा। इसका विषय 'बुद्धिमान साझेदार, साझा भविष्य' है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और मुख्य भाषण देंगे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास और शासन पर चीन की नीतिगत स्थिति और अवधारणाओं को व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करेंगे। चीन ने इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारियों, उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्रों के लोगों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को व्यापक रूप से आमंत्रित किया है।

लिन च्येन ने कहा कि हम इस सम्मेलन को एक ऐसे मंच के रूप में उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं, जहां सभी पक्ष आपसी विश्वास को बढ़ा सकें, आम सहमति बना सकें, सहयोग को गहरा कर सकें और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के स्वस्थ, सुरक्षित और व्यवस्थित विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा दे सकें, जिससे यह सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो।

लिन च्येन के अनुसार, थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल 16 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाले 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे और चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रधानमंत्री अनुतिन की चीन की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जो चीन-थाईलैंड संबंधों के विकास को दोनों पक्षों द्वारा दिए जाने वाले उच्च महत्व को पूरी तरह से दर्शाती है।

चीन को आशा है कि यह यात्रा 'चीन और थाईलैंड एक परिवार हैं' की पारंपरिक मित्रता को बढ़ावा देगी, व्यापक रणनीतिक सहयोग को गहरा करेगी, साझा भविष्य वाले चीन-थाईलैंड समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाएगी, दोनों देशों के आधुनिकीकरण में योगदान देगी और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)