छतरपुर (विनोद मिश्रा)। छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात एक बार फिर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस नवीन फेरबदल के तहत निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला को बड़ा मलहरा थाना प्रभारी के पद से हटाकर चंदला थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं बमनौरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिशिर तिवारी को अब बड़ा मलहरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया को पदोन्नत करते हुए बमनौरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी द्वारा किए गए इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छतरपुर के पुलिस विभाग में फिर से फेरबदल, एसपी ने कई थाना प्रभारियों के किए तबादले

PeptechTime
10 मई 2026, 07:52 am IST
PeptechTime10 मई 2026, 07:52 am IST

