मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए विवाद में 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला और अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार इनकी लोकेशन पता लगा रही हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। उन्होंने ही अफवाह फैलाने का काम किया जिनकी लगातार पहचान की जा रही है, जिससे उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एसएसपी श्लोक कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कोसीकलां क्षेत्र में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा ने एक वाहन को रोका था। वह वाहन नागालैंड नंबर का एक कैंटर था। उन्हें केंटर में गोवंश की आशंका थी। वह जब कैंटर को चेक करने के लिए पीछे लौटे तभी कोहरे के कारण दूसरा ट्रक आकर टकराया। इसमें फरसा वाले बाबा घायल हुए और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक राजस्थान के अलवर का रहने वाला था। वह भी इस घटना में घायल हुआ था। उसे पहले मथुरा जिला अस्पताल और फिर आगरा के लिए रेफर किया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गई।"
उन्होंने बताया कि ट्रक में तार लदे हुए थे जबके कैंटर में किराने का सामान भरा था। एसएसपी ने कहा कि घटना के समय बाबा के साथ मौजूद उनके सहयोगी ने पुलिस को एक शिकायत दी, जिसके आधार पर कोसीकलां थाने में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया।
मथुरा के एसएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "कोई भी जानकारी बिना तथ्यों या पुष्टि के सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट न करें। तथ्यों के आधार पर ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करें।" उन्होंने लोगों ने एहतियातन सेक्टर स्कीम लागू कर दी है, जिसमें मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन में दास व्यापार पर किंग चार्ल्स ने जताया ‘गहरा दुख’, माफी से बचे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में 5 सीटों का क्या है समीकरण, 2022 में भाजपा ने कितने वोट से मारी थी बाजी?

तूफान 'मुरासु' डिप्रेशन में तब्दील हुआ, हवाओं की रफ्तार में कमी के आसार

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम: फ्लोरिडा में पिया दांडिया जीतीं, डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ कैरोलिना सीनेट सीट की अपने नाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अलीगढ़ जिले में पिछली बार भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, क्या इस बार बदलेगा समीकरण?

हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी भूमिका और सीमाएं

पहला वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, नबी, अंशुल और धीर प्लेइंग इलेवन में

'ओपन चैलेंज, संसद में आइए, बहस करते हैं!', सीएम रेखा गुप्ता ने दी राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती

सऊदी ने तीन ड्रोन किए इंटरसेप्ट, हूती का दावा- हवाई अड्डे और एयरबेस पर किया हमला







