बीजिंग। कमर्शियल एयक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (कोमैक) के अनुसार, कंबोडिया एयरवेज ने हाल ही में चीन के शांगहाई शहर में कोमैक के साथ 20 सी909 विमान खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सी909 एक 90 सीटों वाला, अल्प और मध्यम दूरी का टर्बोफैन क्षेत्रीय जेट है, जिसे चीन ने स्वतंत्र रूप से विकसित किया है। यह मुख्य रूप से छोटे और मध्यम आकार के शहरों और प्रमुख हवाई अड्डों के बीच परिवहन के लिए उपयोग किया जाता है, और पहले ही इंडोनेशिया, लाओस और वियतनाम जैसे विदेशी बाजारों में इसका विस्तार हो चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)