उज्जैन, अशोक दायमा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के अंतर्गत उज्जैन नगर एवं ग्रामीण इकाई द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।
पदयात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र स्थित शहीद पार्क से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सांदीपनि चौराहा पर संपन्न हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उज्जैन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये भी पढ़ें




आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या और तेज बहादुर सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल तथा हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी पदयात्रा में शामिल हुए।










