मंदसौर,ललितशंकर धाकड़। धर्मनगरी मंदसौर में आज गौवंश के संरक्षण और सम्मान को लेकर संत समाज सड़कों पर उतर आया। देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर शहर के गांधी चौराहे पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।सोमवार सुबह से ही यहां जिले के प्रमुख मठ-मंदिरों के संत, पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होने लगे। संतों ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का केंद्र है, इसलिए इसे ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिलना चाहिए। इस दौरान आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और हजारों की संख्या में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के बाद संतों और गौ भक्तों ने ‘जय गौ माता’ के जयघोष के साथ पैदल मार्च निकाला और सिटी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।शहर थाना कोतवाली पहुंचकर संत समाज ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि देश के सभी राज्यों में गौ-हत्या पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए।संत समाज ने इस दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि तीन महीने के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा और संत समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
मध्य प्रदेश मंदसौरधर्मनगरी मंदसौर में संत समाज का बड़ा आंदोलन, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग तेज
धर्मनगरी मंदसौर में संत समाज का बड़ा आंदोलन, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग तेज

Saurabh Shukla
27 अप्रैल 2026, 08:53 am IST
Saurabh Shukla27 अप्रैल 2026, 08:53 am IST
