मुंबई। रैपर बादशाह ने अपना पहला मराठी हिप-हॉप सॉन्ग 'चिमना' सोमवार को रिलीज कर दिया है। इस गाने में पारंपरिक मराठी लोक संगीत को नए और मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया है। ताकि हर उम्र के लोग इसे पसंद करें।यह गाना दरअसल आगामी मराठी फिल्म 'गोंधळ' का एक पारंपरिक लोकगीत 'एक चिमणा चिवचिवला' है। बादशाह ने इस मराठी ग्रामीण लोकगीत को आधुनिक रैप और दमदार बीट्स के साथ एक ग्लोबल तड़का दिया है।
गाने की शुरुआत मशहूर ग्रामीण हुकलाइन 'एक चिमणा चिवचिवला / माझा सजण जागा झाला हो/ सूर्य उगवला' से होती है। इसके बाद बादशाह अपने सिग्नेचर हिप-हॉप अंदाज में लोकल फ्लेवर जोड़ते हुए हिंदी-मराठी मिक्स वर्सेज (जैसे: डांस कर रही देखो मावशी मावशी) गाते हैं।
अपने पहले मराठी गाने को और भी खास बनाने के लिए बादशाह ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। मराठी अभिनेत्री नेहा खान भी नजर आ रही हैं।
गाने में बॉलीवुड सिंगर दिव्या कुमार और मशहूर मराठी लोक गायक नागेश मोरवेकर ने आवाज दी है। म्यूजिक प्रोड्यूसर हितेन ने इसे बनाया है, जिसमें देसी लोक संगीत और बादशाह के हिट स्टाइल का शानदार मेल है।
इस गाने का म्यूजिक वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर की खूबसूरत गलियों और वहां की संस्कृति को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है, जिसमें एक स्पेशल हल्दी सेरेमनी का वाइब भी है। वीडियो में बादशाह के साथ प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री नेहा खान थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
इस गाने को लेकर बादशाह ने साझा किया कि भारत का क्षेत्रीय संगीत एक खजाना है और वे देश के हर कोने के संगीत का जश्न मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "भारत का क्षेत्रीय संगीत किसी खजाने से कम नहीं है और मैं इसके हर कोने को सेलिब्रेट करना चाहता हूं। 'चिमना' महाराष्ट्र की शानदार संस्कृति के लिए मेरी तरफ से एक प्रेम पत्र है। मैं बहुत खुश हूं कि यह प्रोजेक्ट इतना अच्छा बना है, और यह गाना मेरे सभी मराठी फैंस के लिए है जो शुरू से मेरे साथ हैं।"




