खजुराहो। समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार सादगी और सामाजिक सरोकार के अनोखे अंदाज में मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खजुराहो में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के प्रतीक स्वरूप पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक न्याय का संदेश दिया।
पार्टी के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने और 2029 में अखिलेश यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर मजबूत इरादा जताया गया।
कार्यक्रम में दिए गए मुख्य आह्वान
- पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना
- पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना
- सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, महिला सभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रानी रैकवार, जिला अध्यक्ष कपूर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुए अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाया। पीडीए पेड़ लगाने की यह मुहिम पार्टी की विचारधारा को व्यावहारिक रूप देने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।




