छतरपुर। अपर कलेक्टर नम: ​शिवाय अरजरिया ने जिले के प्रशासकीय कार्य को ध्यान में रखते हुए जिले भर में रिक्त चल रहे राजस्व निरीक्षकों के स्थान पर तहसीलों में पदस्थ सीनियर पटवारी को राजस्व निरीक्षक का प्रभार दिया है। जिले भर में लगभग डेढ़ दर्जन सीनियर पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


जिन पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रभार मिला है, उनमें छतरपुर तहसील के राकेश अहिवार को महेबा, दिनेश कुमार निगम को ईशानगर राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार सौंपा गया है। नौगांव तहसील के परवत सिंह ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मंडल रानीपुरा का प्रभार दिया गया है। लवकुशनगर के रामसनेही अहिरवार को ज्योराहा का प्रभार दिया गया है। गौरिहार तहसील के सावंत सिंह गौर को ​जुझारनगर, रामनाथ कोंदर को सरवई का प्रभार दिया गया है। इसी तरह राजनगर तहसील के चंद्रनगर का प्रभार ठाकुरदास अहिरवार को और ललपुर का प्रभार लक्ष्मीप्रसाद अहिरवार को दिया गया है।


सटई तहसील के झमटुली का प्रभार रघुवीर कोंदर को और लखनगुवां का प्रभार कामता प्रसाद कोंदर को दिया गया है। बड़ामलहरा के बंधा मंडल का प्रभार प्यारेलाल कोंदर को और बड़ामलहरा का प्रभार गजेन्द्र सिंह गौंड़ को सौंपा गया है। चंदला तहसील के चंदला क्षेत्र का प्रभार रामप्यारे प्रजापति को और छठी बम्हौरी का प्रभार रामसहाय सौंर को सौंपा गया है। घुवारा तहसील के घुवारा का प्रभार कुलदीप अ​रजरिया और बमनौरा कला का विनीत खरे को सौंपा गया है। बकस्वाहा तहसील के बम्हौरी का प्रभार केदार बाबू प्रजापति को और महाराजपुर तहसील के गढ़ीमलहरा का प्रभार देशराज अहिरवार को सौंपा गया है। उक्त सभी पटवारी अपने-अपने हल्का के पटवारी के दायित्व के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक का प्रभार भी संभालेंगे।