Monday, October 12, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

देश की खबरें

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश का पंचम चरण शुरू कर दिया गया है। चतुर्थ चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए पूर्व पंजीकृत गैर-चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ नवीन ऑनलाइन आवेदकों को भी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता के आधार पर तैयार मेरिट सूची संबंधित राजकीय आईटीआई को उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की आधिकारिक वेबसाइट एससीवीटीयूपी डॉट इन पर जाकर ‘पंचम चरण के लिए रैंक’ लिंक पर क्लिक कर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पूर्व पंजीकृत अथवा नवीन आवेदनकर्ता के विकल्प का चयन कर पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रैंक कार्ड प्राप्त करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर उस पर हस्ताक्षर करना होगा। हस्ताक्षरित रैंक कार्ड 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच संबंधित जनपद के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में, विशेष रूप से नोडल राजकीय आईटीआई में, अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। पंचम चरण में सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। सबसे पहले चतुर्थ चरण तक पंजीकृत लेकिन चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद शेष रिक्त सीटों पर नवीन ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर ट्रेड एवं व्यवसाय का आवंटन किया जाएगा। जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा पूरी प्रक्रिया संपन्न कर 16 अक्टूबर 2026 तक चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची तैयार की जाएगी। चयन सूची को संबंधित संस्थान के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया की जानकारी समय से मिल सके। संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पूर्व उनके मूल अभिलेखों का गहनता से सत्यापन सुनिश्चित करें। शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही पात्र अभ्यर्थियों को उनका उचित अवसर सुनिश्चित किया जा सकेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का विवरण एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड एवं सत्यापित करने की प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएगी। संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि 17 अक्टूबर 2026 की रात्रि 12 बजे तक सभी प्रवेशित अभ्यर्थियों का डाटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड एवं सत्यापित कर दिया जाए। योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को ‘कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता’ की दिशा में आगे बढ़ाना है। राजकीय आईटीआई के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे बदलते रोजगार बाजार में अपनी दक्षता के अनुरूप बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। रिक्त सीटों पर प्रवेश के इस अतिरिक्त चरण से अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर मिलेगा और प्रदेश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी।

PeptechTime|
बीजीसीएल भर्ती 2026: एसोसिएट सहित 29 पदों पर आवेदन जारी, योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

बीजीसीएल भर्ती 2026: एसोसिएट सहित 29 पदों पर आवेदन जारी, योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

कोलकाता। बंगाल गैस कंपनी लिमिटेड (बीजीसीएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, बीजीसीएल ने कैटेगरी-वाइज फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के आधार पर कुल 29 पदों को भरने के लिए योग्यता पूरी करने वाले नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। बीजीसीएल की ओर से जारी 29 रिक्तियों में असिस्टेंट एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 5, एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 5, सीनियर एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 3, असिस्टेंट एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट एसोसिएट (कॉन्ट्रैक्ट और प्रोक्योरमेंट) के 2, सीनियर एसोसिएट (सिविल) का 1, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्सेज) का 1, असिस्टेंट एसोसिएट (बीआईएस) का 1, एसोसिएट (बीआईएस) का 1, एसोसिएट (जीआईएस) का 1, एसोसिएट (कॉर्पोरेट अफेयर्स और कोऑर्डिनेशन) का 1, सीनियर एसोसिएट (फायर और सेफ्टी) का 1, एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) के 2 और सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) का 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर के सुबह 11 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस), एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) और सीनियर एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/प्रोडक्शन/प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैन्युफैक्चरिंग/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) होनी चाहिए। असिस्टेंट एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) और एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के लिए सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए, जिसमें फाइनल परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हों, होना चाहिए। वहीं, सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स के पास आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई/आईसीएमएआई की फेलो/एसोसिएट मेंबरशिप होनी चाहिए, या फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्ष का फुल-टाइम एमबीए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों, या बीकॉम/एमकॉम, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों, होना चाहिए। असिस्टेंट एसोसिएट (कॉन्ट्रैक्ट और प्रोक्योरमेंट) के लिए इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक बैचलर डिग्री या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/रसायन/इंस्ट्रूमेंटेशन/धातुकर्म/सिविल/प्रोडक्शन/आईटी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/दूरसंचार/औद्योगिक/पेट्रोकेमिकल) में या प्रबंधन में पूर्णकालिक एमबीए/पीजी डिप्लोमा के साथ मटीरियल मैनेजमेंट/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/प्रोडक्शन मैनेजमेंट/प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ विशेषज्ञता होनी चाहिए। सीनियर एसोसिएट (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल-टाइम बैचलर डिग्री (इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी) या 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्सेज) के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्ष का फुल-टाइम एमबीए/एमएमएस/एमएसडब्ल्यू या पर्सनल मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशंस में मास्टर डिग्री/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। असिस्टेंट एसोसिएट (बीआईएस) और एसोसिएट (बीआईएस) के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष) या कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 3 वर्ष की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एसोसिएट (जीआईएस) के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ जियोइन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग और सीआईएस में एमटेक/एमएससी, एसोसिएट (कॉर्पोरेट अफेयर्स और कोऑर्डिनेशन) के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में बीई/बीटेक/बीएससी (4 वर्ष का कोर्स), जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक हों, होना चाहिए। सीनियर एसोसिएट (फायर और सेफ्टी) के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या फायर/फायर एंड सेफ्टी में बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष) होना चाहिए। वहीं, एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) और सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) के लिए मार्केटिंग/फाइनेंस/ऑयल एंड गैस/पेट्रोलियम और एनर्जी में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 वर्ष का फुल-टाइम एमबीए/पीजीडीएम/एमएमएस, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हों, होना चाहिए। इसके अलावा, सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित एक से 9 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 37 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम यानी 27 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार की अधिकतम आयु, आयु में मिलने वाली सभी संभावित छूटों को मिलाकर, 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और नौकरी से पहले मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट एसोसिएट के लिए 65,000 रुपए, एसोसिएट के लिए 80,000 रुपए और सीनियर एसोसिएट के लिए 1,00,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह भर्ती तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसमें शुरुआती छह माह प्रोबेशन (परख अवधि) के होंगे।

PeptechTime|
अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

नई दिल्ली। पारदर्शिता, जवाबदेही और मरीज केंद्रित हेल्थकेयर सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे क्लिनिकल संस्थानों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं के लिए ली जाने वाली दरों को साफ तौर पर प्रदर्शित करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में लागू नियमों के पालन की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है कि हेल्थकेयर सेवाओं के चार्ज की जानकारी मरीजों और उनके साथ आए लोगों को साफ तौर पर दिखे और आसानी से मिल सके। हेल्थकेयर की कीमतों में पारदर्शिता के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कीमतों को साफ तौर पर दिखाने से मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के संभावित खर्च को समझने, हेल्थकेयर से जुड़े सही फैसले लेने और अपने मेडिकल खर्च की योजना बनाने में मदद मिलेगी। अधिक पारदर्शिता से अनावश्यक कन्फ्यूजन और बिलिंग से जुड़े विवादों को कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, हेल्थकेयर सिस्टम में भरोसा और विश्वास भी बढ़ेगा। यह पत्र 'क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट, 2010' और 'क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स (सेंट्रल गवर्नमेंट) रूल्स, 2012' का जिक्र करता है, जो क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क (नियम-कानून का ढांचा) तय करते हैं। इन नियमों के तहत, जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह एक्ट लागू है, वहां क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स को मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुविधा के लिए दी जाने वाली हर तरह की सर्विस और उपलब्ध सुविधाओं के रेट्स (दरें) एक ऐसी जगह पर दिखाने होंगे जो आसानी से दिखाई दे। ये कीमतें स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में होनी चाहिए। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह एक्ट लागू नहीं है, वहां क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स को संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के नियमों के तहत रेगुलेट किया जाता है। इनमें से कई नियमों में हेल्थकेयर सर्विसेज और सुविधाओं के रेट्स दिखाने से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य सचिवों से कहा है कि वे संबंधित अधिकारियों के जरिए नियमों का असरदार तरीके से पालन सुनिश्चित करें। पत्र में अंतरराष्ट्रीय मरीजों के लिए हेल्थकेयर की कीमतों में पारदर्शिता पर भी खास जोर दिया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे मेडिकल या आयुष वीजा पर भारत आने वाले विदेशी मरीजों के लिए पैकेज रेट को प्रमुखता से दिखाने (जहां भी लागू हो) को बढ़ावा दें। इससे अंतरराष्ट्रीय मरीज सही जानकारी के आधार पर फैसले ले पाएंगे, कीमतों और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों को कम करने में मदद मिलेगी और मेडिकल और आयुष देखभाल के लिए एक भरोसेमंद जगह के तौर पर भारत की स्थिति और मजबूत होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य सचिवों से संबंधित अधिकारियों और क्लिनिकल संस्थानों को जरूरी कार्रवाई के लिए उचित सलाह जारी करने का अनुरोध किया है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि लागू नियमों के अनुसार रेट ऐसी जगहों पर दिखाए जाएं जो प्रमुख हों, साफ तौर पर दिखाई दें और आसानी से पहुंचने लायक हों। यह पहल भारत सरकार की हेल्थकेयर सेवा को ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह और मरीजों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि हेल्थकेयर के खर्चों के बारे में साफ जानकारी मिलना मरीज-केंद्रित देखभाल का एक अहम हिस्सा बन जाए।

PeptechTime|
खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 8 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक मौका

खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 8 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक मौका

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंडिया एक्जिम बैंक ने बैकलॉग रिक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान (एसआरडी) के तहत मैनेजर सहित कुल 8 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे।एक्जिम बैंक की ओर से जारी रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (ग्रेड/स्केल जेएम I) के 6 और मैनेजर (एम)-(ग्रेड/स्केल एमएम II) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, श्रेणी के आधार पर इन पदों के लिए जारी वैकेंसी में एससी के 2, एसटी के 3 और ओबीसी के 3 पद शामिल हैं। डिप्टी मैनेजर और मैनेजर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 21 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे, वे अब एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय नई अंतिम तिथि तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंक या सीजीपीए के साथ 3 वर्ष का फुल-टाइम कोर्स वाला ग्रेजुएशन की डिग्री और कम से कम 2 वर्ष का फुल-टाइम कोर्स वाला पोस्ट ग्रेजुएशन (एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस), जिसमें फाइनेंस/इंटरनेशनल बिजनेस/फॉरेन ट्रेड में स्पेशलाइजेशन या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हो, होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित एक से तीन वर्षों का अनुभव भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु श्रेणी के अनुसार डिप्टी मैनेजर पद के लिए 31 से 33 वर्ष और मैनेजर पोस्ट के लिए 33 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष और पूर्व-सैनिकों के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डिप्टी मैनेजर पद के लिए 48,480 से 85,920 रुपए के बीच और मैनेजर पोस्ट के लिए 64,820 से 93,960 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, लिखित परीक्षा नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ओबीसी के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

PeptechTime|
एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग और सेल्स के 50 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग और सेल्स के 50 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन - हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एलआईसी एचएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सेल्स और बातचीत (नेगोशिएशन) में एक वर्ष का अनुभव हो तो बेहतर है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास बातचीत करने की क्षमता और स्थानीय भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 40,000 से 50,000 रुपए के बीच प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे। वहीं, पर्मानेंट होने के बाद उम्मीदवारों का कॉस्ट-टू-कंपनी (सीसीटी) 14 लाख रुपए से अधिक प्रति वर्ष होगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स, कस्टमर बनाने, चैनल डेवलप करने, बिल्डर्स के साथ संबंध बनाने और मार्केट का विस्तार करने के जरिए बिजनेस की ग्रोथ में मदद करेगा। इस रोल में हाउसिंग फाइनेंस सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, अंडरराइटिंग, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और मार्केट डेवलपमेंट का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, जिससे ट्रेनी भविष्य में ऑर्गनाइजेशन में मैनेजर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हो सकेगा। यह 1 वर्ष का ट्रेनिंग प्रोग्राम है और इसके बाद तय शर्तों के आधार पर नौकरी में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सर्विस बॉन्ड की शर्तों के अनुसार, उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से कम से कम 2 वर्ष तक कंपनी में काम करना होगा।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

काफिला रुकवाकर स्कूल पहुंचे सीएम:बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP कैबिनेट की खास बैठक, मोहन यादव ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

विकास के लिए सरकार ने दिया 'वी विल डू इट' का नारा:पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP कैबिनेट की खास बैठक, मोहन यादव ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में मिले-जुले रह सकते हैं नतीजे, चुनिंदा क्षेत्रों में मांग मजबूत : रिपोर्ट

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में मिले-जुले रह सकते हैं नतीजे, चुनिंदा क्षेत्रों में मांग मजबूत : रिपोर्ट

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह

राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित