सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में आग, समय रहते टला बड़ा हादसाभोपाल में मंगलवार दोपहर सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
महूनाका में नर्मदा परियोजना के पाइपों में आग, काले धुएं से मचा हड़कंपइंदौर के महूनाका क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नर्मदा परियोजना के लिए रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
404 करोड़ के अवैध नेटवर्क का खुलासा: कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर ईडी का शिकंजाइंदौर के कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में बड़ा...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की ताकत और संभावित प्लेइंग-11 की पूरी तस्वीरटी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
उन्नाव रेप केस: उम्रकैद काट रहे कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से सशर्त बेलउन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
हत्या, प्रदर्शन और कूटनीतिक तकरार: भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ता तनावबांग्लादेश में 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
आप जनता के ही काम नहीं करोगे, तो फिर इस पद पर रहने का क्या मतलबराजस्थान सरकार की ओर से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शहरी समाधान शिविर जनता के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
यूनुस सरकार हर नागरिक की सुरक्षा तय करे, चाहे वह किसी भी धर्म का होबांग्लादेश में हिंसा के बीच अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
ट्रंप और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर कारोबारियों से चंदा जुटाया........बदले में किसी को माफी मिली, किसी का केस खत्म हुआट्रंप और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर कारोबारियों से चंदा जुटाया........बदले में किसी को माफी मिली, किसी का केस खत्म हुआ...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
अनुपम खेर के लिए इस तरह यादगार बना 2026 का दिसंबर...?साल 2025 का आखिरी महीना बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के लिए भी उपलब्धियों से भरा साबित हो रहा है। अनुपम खेर की की फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ को हाल ही...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
50 करोड़ से ज्यादा के हुए काम, लेकिन नज़र नहीं आते...?नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से काम...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
इस प्रकार के साहसिक कदम की उससे उम्मीद नहीं थी: श्रीकांतभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने टी20 विश्वकप के लिए टीम में अनुभवी बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल नहीं करने...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता अर्द्धचक्रासनबदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरे दौर में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। शरीर को फिट रखने वाले कई उपयोगी योगासनों में से एक है अर्द्धचक्रासन।PeptechTime|23 दिसंबर 2025
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने मनरेगा का नाम बदलने का किया विरोधकांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया और कहा कि नया विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी ग्रामीण...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
भूपेश बघेल के बयान पर चंद्राकर का पलटवार...?दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए बयान कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे और...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन ने कर दिया बड़ा ऐलानपश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मंदिर-मस्जिद की राजनीति उफान पर आती जा रही है। इसी के...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
राहुल गांधी ने जर्मनी में एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर लगाए आरोपकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी भारत के संस्थागत ढांचे पर कंट्रोल कर रही है, जिसे उन्होंने देश के लोकतांत्रिक सिस्टम पर हमला बताया है।PeptechTime|23 दिसंबर 2025
मेट्रो ट्रेन से विकास को लग जाते हैं पंख : मुख्यमंत्री डॉ. यादवऊंचाई पर निर्मित मेट्रो ट्रेन ट्रेक से सफर करते हुए भोपाल की सुंदरता देखना विशेष अनुभव मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीयPeptechTime|23 दिसंबर 2025
कौशल और रोजगार से गढ़ी जा रही आत्मनिर्भरता की नई इबारत : मंत्री गौतम टेटवालकौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पत्रकार वार्ता में विभाग की 2 वर्ष की उपलब्धियां को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में मध्यप्रदेश ने कौशल और रोजगार के क्षेत्र में ठोस, परिणाममुखी और राष्ट्र स्तर पर प्रशंसित उपलब्धियाँ हासिल की हैं।मंत्री श्री टेटवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की प्रमुख उपलब्धियाँ और आगामी तीन वर्षों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन का प्रमाण हैं। सत्र 2025 में प्रदेश के आईटीआई में एक लाख से अधिक प्रशिक्षणार्थी परीक्षाओं में सम्मिलित हुए और विभिन्न ट्रेडों में दस प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। विगत दो वर्षों में शासकीय संभागीय आईटीआई, भोपाल के तीन प्रशिक्षण अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना तथा शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई, बैतूल की प्रशिक्षणार्थी कु. त्रिशा तावड़े को 4 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। शासकीय आईटीआई के प्रवेश में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई; कुल सीटें बढ़ाकर 52,248 की गईं और 94.55% सीटें भरी गईं, जो वर्ष 2024 के 86.33% की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्शाती है। महिला आरक्षण बढ़ाकर 35% करने तथा समावेशी प्रवेश नीतियों के कारण महिला प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़कर 12,191 हुई, जबकि वर्ष 2024 में यह 9,655 थी। समावेशिता और नवप्रवर्तन विभाग की प्राथमिकता है । इस वर्ष 490 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों और बाल देखरेख संस्थाओं के 16 बच्चों ने आईटीआई में प्रवेश लिया। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ट्रेडों की संख्या 5 से बढ़ाकर 10 की गई तथा इन ट्रेडों में 8,041 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रदेश के आईटीआई की गुणवत्ता और आकर्षण का प्रमाण यह है कि इस वर्ष बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तराखंड सहित आठ राज्यों के विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के आईटीआई में प्रवेश लिया। आईटीआई ग्रेडिंग में प्रदेश की 47 शासकीय आईटीआई ने 10 में से 9 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए और शासकीय संभागीय आईटीआई, उज्जैन ने नौ दशमलव तीन अंक के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। आईआईटी दिल्ली के सहयोग से उज्जैन, भोपाल और जबलपुर में एआई, आईओटी, ब्लॉकचेन तथा एआर-वीआर पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं तथा टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा फाइव-जी टेक्नोलॉजी में 400 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत नौ आईटीआई में एआई डेटा लैब्स स्थापित करने के अनुबंध सुनिश्चित किए गए हैं।PeptechTime|23 दिसंबर 2025
आज नीलाम होगी पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइंस PIA आर्थिक संकट और भारी विदेशी कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय एयरलाइंस, 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' (PIA)...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
रीवा से पहली फ्लाईट देवी अहिल्या एयरपोर्ट आयी, विंध्य क्षेत्र के नागरिको में खुशी की लहरनई फ्लाइट से विंध्य क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा-उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर में बढ़ेगा पर्यटनPeptechTime|23 दिसंबर 2025
मध्यप्रदेश के दो शहरों में चल रही है मेट्रो ट्रेन...?मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बीते सप्ताह मध्यप्रदेश को कई नई सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
मध्यप्रदेश में होगी तहसील और पंचायत स्तर पर होगी स्वचालित मौसम केन्द्र एवं स्वचालित रेनगेज की स्थापनामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा...PeptechTime|23 दिसंबर 2025
आयुर्वेदिक चिकित्सकों और नाड़ी वैद्यों से परामर्श के लिए उमड़ी भीड़120 चिकित्सकों-वैद्यों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया निःशुल्क परामर्श एक करोड़ रुपये से अधिक की जड़ी-बूटियों और वन उत्पादों की हुई बिक्रीPeptechTime|22 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात के बाद डॉ. मोहन यादव ने बताया की नई पौध को प्रयास करके आगे लाना सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन:भोपाल में चल रहा था इलाज; 2 बजे पथरिया जाट से निकलेगी अंतिम यात्रासागर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन:भोपाल में चल रहा था इलाज; 2 बजे पथरिया जाट से निकलेगी अंतिम यात्रा...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष, हमने बनाया है खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादवचाहे जिस खेल में रहें, हमेशा अपना उत्कृष्ट दीजिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट को किया संबोधितPeptechTime|22 दिसंबर 2025
इंदौर में बहन-जीजा से साले ने की मारपीट, FIR:साथ ले जाने की कर रहा था जिद, मना किया तो कार में कर दी ताेड़-फोड़इंदौर में बहन-जीजा से साले ने की मारपीट, FIR:साथ ले जाने की कर रहा था जिद, मना किया तो कार में कर दी ताेड़-फोड़...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
दुर्लभ जड़ी-बूटियों के स्टॉल्स पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, 68 लाख से अधिक की हुईवनों को समृद्ध बनाने हुई दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को कच्ची हर्बल सामग्री—केता-विक्रेता सम्मेलनPeptechTime|22 दिसंबर 2025
गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समयबद्धता और अत्याधुनिक तकनीक लोक निर्माण विभाग का संकल्प : मंत्री श्री सिंहलोकनिर्माण विभाग की प्रेस-वार्ता में विभागीय उपलब्धियॉ,नवाचार एवं आगामी कार्य योजना पर दी जानकारी लोकनिर्माण विभाग की प्रेस-वार्ता आयोजितPeptechTime|22 दिसंबर 2025
फरवरी से बदल जाएगा महंगाई-GDP मापने का तरीका:सरकार नई सीरीज जारी करेगीकेंद्र सरकार देश की इकोनॉमी को मापने के पैमानों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। फरवरी 2026 से रिटेल महंगाई (CPI) और देश की विकास...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
उप मुख्यमंत्री ने सांसद कप खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभखेलों से तन मन स्वस्थ्य रहने के साथ मिलती है अनुशासन की सीख: उप मुख्यमंत्रीPeptechTime|22 दिसंबर 2025
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला : उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णनस्व. श्री अटलजी के विराट व्यक्तित्व, उच्च आदर्शों एवं दूरदर्शी नेतृत्व से मिलती है प्रेरणा : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलPeptechTime|22 दिसंबर 2025
विजय हजारे ट्रॉफी में शुभमन गिल की वापसी पर सबकी नजरभारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे, जिससे यह टूर्नामेंट और भी दिलचस्प हो गया है...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड’वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए एमपी ट्रांसको को मिला सम्मान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी बधाईPeptechTime|22 दिसंबर 2025
स्कूलों में नामांकन दर को बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट दर को घटाने के लिये किये गये ठोस प्रयास30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं शैक्षणिक सत्र समय पर कराई गई उपलब्धPeptechTime|22 दिसंबर 2025
महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री सुश्री भूरियासमाज की कुरीतियों को दूर करने के लिये बालिकाओं के साथ बालकों को भी जागरूक करें मंत्री सुश्री भूरिया की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभागPeptechTime|22 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होनेPeptechTime|22 दिसंबर 2025
भारत एक संप्रभु देश और भरोसेमंद पार्टनर है, हम व्यापार समझौते पर कर रहे काम: पुतिनरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक संप्रभु देश और भरोसेमंद पार्टनर बताया है। पुतिन ने यह बात रविवार को सुप्रीम यूरेशियन इकनॉमिक...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
न्यूजीलैंड में सिख धार्मिक जुलूस को प्रदर्शनकारियों ने रोका, पुलिस ने संभाले हालातन्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख धार्मिक जुलूस को रोकने के लिए स्थानीय प्रदर्शनकारी जुलूस के रास्ते में खड़े हो गए...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मुंबई जा रहा एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी, वापस दिल्ली की लैंडिंगदिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग करानी पड़ी...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
एनसीपी विधायक कोकाटे को राहत, नहीं जाएगी विधायकी.........सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहतसुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता माणिकराव कोकाटे को बड़ी राहत दे दी है...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
चुनाव में पैसों की बारिश हुई, क्या यही हमारा लोकतंत्र है: संजय राउतशिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा को 120-125 सीटें मिलीं, शिंदे ग्रुप को 54 मिलीं और अजित पवार को 40-42 सीटें मिलीं...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने शुरुआती दौर को किया यादअपने शुरुआती दौर को याद करते हुए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बताया कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री आज जैसी व्यवस्थित और प्रोफेशनल नहीं थी।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
डिजिटल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 5 गिरफ्तारदेवास पुलिस ने डिजिटल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि 6 दिसंबर...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर किया सीधा प्रहार बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बाद सड़कों पर शांति भले ही लौटती दिख रही हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कड़वाहट...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
घर में सो रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, दर्दनाक मौतअचानक रात करीब चार बजे एक घर से रोने की आवाज आने लगी, जिसकी वजह से पास पड़ोस के लोग जाग गए और हाथों में लाठी डंडे लेकर खेतों की तरफ जाने लगे।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम और मदुरई के लिए निकले आधा दर्जन तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जानकी निवास मंदिर बिजावर से रामेश्वरम और मदुरई के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने माला पहनाकर 6 तीर्थ यात्रियों...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार को गाँधी हाल में आयोजित मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम लिट चौक टॉक शो में शामिल हुए। टॉक-शो में चर्चा का विषय था – “मोहन का धर्म : राजधर्म”। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ पत्रकार और एंकर श्री अनंत विजय द्वारा कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया। इस दौरान उपस्थित युवा जन मुख्यमंत्री की हाजिर जवाबी और विषय विशेषज्ञता के कायल हो गये। 'लिट चौक' के आयोजक श्री निखिल दुबे और सुश्री धरा पाण्डे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। एंकर श्री अनंत विजय ने सबसे पहला सवाल किया कि आपकी नजर में कुटुम्ब प्रबोधन क्या है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है। संयुक्त परिवार में अमरता होती है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि संयुक्त परिवार में रहने से आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी जीव, पेड़-पौधे सभी संयुक्त परिवार ही हैं, जो एक-दूसरे के सहारे अपना जीवन यापन करते हैं। जिस प्रकार पेड़ हमसे कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं, उसी तरह प्रकृति में सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार में बड़ों से संस्कार, अनुभव और जीवन मूल्यों की सीख मिलती है। उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को समाज को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए इसे बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एंकर श्री अनंत विजय के मध्य सवाल-जवाबों का सिलसिला लगातार चलता रहा। श्री अनंत ने मुख्यमंत्री से अपने बेटे का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करने, प्रदेश में सिनेमा नीति और रंगमंच को लेकर किये जा रहे कार्य, राजनीति में युवाओं की भूमिका, युवाओं में देशभक्ति की भावना, विकास में युवाओं से अपेक्षाएं जैसे कई विषयों पर सवाल किये। जिनके मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेबाकी से जवाब दिये। रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी कर्मठता, क्षमता और बुद्धिमता के बल पर जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, आगे बढ़े और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। प्रदेश में औद्योगिक विकास युवाओं को नौकरी देने वाला युवा बनाने की दिशा में किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर कदम युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्वरोजगार, उद्योग स्थापना के लिये सहयोगी हैं। शिक्षा वही जो भविष्य को संवारे, इसलिये नीति में कौशल ज्ञान को संवारने के सभी प्रबंध किये गये हैं, क्योंकि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सबका हक है। राजनीति में युवाओं को आगे आने की जरूरत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज युवाओं से पूछने पर हर कोई कहता है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनना चाहता है, परंतु कोई यह नहीं कहता कि वह राजनीति में आना चाहता है। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक युवाओं ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का उदाहरण देते हुए बताया कि वे पहले युवा थे जिन्होंने आईएएस की परीक्षा प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद भी उन्होंने देशसेवा को चुना। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राजनीति में युवाओं को आना पड़ेगा, तभी देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सकता है। कोई भी कार्य आनंद और निडरता से करें एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से कहा कि जो भी काम करें, उसे पूरी ईमानदारी और तन्मयता से करें, उस कार्य में डूब जायें। किसी भी काम को आनंद लेकर किया जाये तो निश्चित ही सफलता मिलती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह श्रीकृष्ण ने निडरता और आनंद के साथ कालिया नाग को परास्त किया था। मित्र के लिये जीवन भर रखना चाहिये समान भाव इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मित्रता का भी अद्भुत उदाहरण बताकर युवाओं को मित्रता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मित्र के लिये जीवन भर सम्मान भाव रखना चाहिये। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं परंतु मित्र की हमेशा मदद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण के लिये द्वारका, मथुरा का महत्व है, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित प्रदेश में स्थित समस्त स्थलों को श्रीकृष्ण पाथेय के नाम से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध सिनेमा नीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से राज्य में सिनेमा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिनेमा नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से शूटिंग की अनुमतियाँ सरल और समयबद्ध रूप से प्रदान की जा रही हैं। शूटिंग स्थलों पर प्रशासनिक सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे फिल्म निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आये। उन्होंने कहा कि सरकार फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी फिल्म निर्माण स्थलों में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में आज भारत ने वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों, सतत सुधारों और समावेशी विकास के परिणामस्वरूप भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने जापान जैसे विकसित देश को भी पीछे छोड़ दिया है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और मजबूत शासन व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं के आह्वान पर “यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का” गीत गाकर युवाओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हिजाब विवाद में बुरी तरह घिरे नीतीश बिहार में हिजाब विवाद में बुरी तरह घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ की शुरुआत रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को 22 पैसे की मजबूती के साथ शुरुआत की और 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट की राज्य की राजनीतिक दिशा महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों के परिणामों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने नगर...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
101वीं अटल जयंती पर औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मध्यप्रदेश के 38 जिलों में आज होंगे गणित जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) की पहल पर प्रदेश के करीब 38 जिलों में 170...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 गंभीर घायल इंडोनेशिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के सेंट्रल जावा प्रांत के सेमारंग शहर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
रविवार को उत्तर भारत में ठंड ने दिखाया अपना विकराल रूप...!उत्तर भारत में रविवार को ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाया। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ घना कोहरा...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
भारतीय तटरक्षक बल ने अपने बेड़े में तेज गश्ती पोत 'अमूल्य' को शामिल कियातेज गश्ती पोत 'अमूल्य' को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने आज अपने समुद्री बेड़े में शामिल कर लिया। स्वदेशी रूप से विकसित...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
25 दिसंबर से नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें, जानिए हवाई अड्डे पर यात्रियों को क्या-क्या खास सुविधाएं मिलेंगीमुंबई और आसपास के शहरों के यात्रियों के लिए क्रिसमस से पहले बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने जा रहा है। देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा यह हवाई अड्डा न सिर्फ मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव कम करेगा, बल्कि यात्रियों को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट ट्रैवल अनुभव भी देगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट को फेज वाइज शुरू किया जाएगा। शुरुआती दौर में यहां सीमित उड़ानों का संचालन होगा, लेकिन पहले चरण में ही यह एयरपोर्ट सालाना करीब 2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। आगे चलकर इसकी क्षमता बढ़ाकर 9 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की योजना है। करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट मुंबई क्षेत्र के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देगा। NMIA की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच है। पूरे टर्मिनल में यात्रियों को 10 Mbps तक का फ्री हाई-स्पीड Wi-Fi मिलेगा। Wi-Fi से कनेक्ट होते ही यात्रियों को Adani One App के जरिए रियल-टाइम अपडेट्स मिलने लगेंगे, जिससे फ्लाइट से जुड़ी हर जानकारी तुरंत मोबाइल पर उपलब्ध होगी। Adani One App यात्रियों के लिए वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसमें फ्लाइट स्टेटस, बोर्डिंग गेट, शेड्यूल बदलाव, अलर्ट और अन्य जरूरी सूचनाएं मिलेंगी। इसका मकसद फिजिकल इंफॉर्मेशन काउंटर पर निर्भरता कम करना है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर स्टैटिक डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए यात्री एयरपोर्ट पर मौजूद फूड कोर्ट, शॉप्स, लाउंज और अन्य सुविधाओं की जानकारी पहले से ले सकेंगे, जिससे वे अपने समय की बेहतर प्लानिंग कर सकें। एयरपोर्ट का Wi-Fi नेटवर्क इस तरह डिजाइन किया गया है कि भीड़ के समय भी कनेक्टिविटी स्थिर बनी रहे। डिजिटल पेमेंट, कैब बुकिंग, मैसेजिंग, ईमेल और वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं बिना रुकावट मिलेंगी। NMIA ने नेटवर्क सेवाओं के लिए BSNL के साथ साझेदारी की है। ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत BSNL यहां स्वदेशी 4G नेटवर्क उपलब्ध कराएगा, जो 5G-रेडी है। यह नेटवर्क यात्रियों, स्टाफ और एयरपोर्ट ऑपरेशंस के लिए वॉयस और डेटा सेवाएं देगा।PeptechTime|21 दिसंबर 2025
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला : उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णनराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन स्व. श्री अटलजी के विराट व्यक्तित्व, उच्च आदर्शों एवं दूरदर्शी नेतृत्व से मिलती है प्रेरणा : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनीति के शिखर पुरुष, राजनीति के अजातशत्रु और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा के प्रतीकPeptechTime|21 दिसंबर 2025
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तेलंगाना की ‘छह गारंटियों’ पर उठाए सवालकेंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर कांग्रेस संसदीय दल...PeptechTime|21 दिसंबर 2025