ट्रंप को तगड़ा जवाब! अमेरिका छोड़ इन 40 देशों के साथ डील की तैयारी में भारत, बेचेगा ये सामान !अमेरिकी टैरिफ से सबसे पहले और सबसे ज्यादा संकट टेक्सटाइल सेक्टर पर पड़ने वाला है, क्योंकि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जिसमें 25 फीसदी पेनाल्टी के तौर पर है. भारत ने अमेरिका के इस फैसले को एकतरफा और अनुचित करार दिया है. साथ ही भारत PeptechTime|28 अगस्त 2025
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू: सीरिया के कई इलाकों पर इजरायल ने किया कब्जाहमास से भिड़ने के साथ साथ इजरायल सीरिया से भी भिड़ गया है। इजरायल ने 60 सैनिक भेजकर सीरिया के कई इलाकों कब्जा कर लिया है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इजरायल ने माउंट हर्मोन के आसपास सीरियाई सीमा में घुसकर करीब 60 सैनिक भेजे और कई इलाकों पर कब्जा कर लिया। यही नहीं, इजरायली सैनिकों ने 6 सीरियाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति ने अमेरिका से गुहार लगाई है। बताया ये भी जा रहा है कि इजरायल के पीएम नेतन्याहू इस वक्त यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी नहीं सुन रहे हैं।सीरिया ने इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा बताया है। विदेश मंत्रालय ने कड़े लहजे में कहा कि इजरायल का यह कदम खतरनाक बढ़ोतरी है। वहीं, इजरायल की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना उस जगह हुई है जो लेबनान बॉर्डर के नजदीक है और हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात रही है। यहां से ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह और फिलीस्तीनी उग्रवादी धड़ों के लिए हथियारों का नेटवर्क चलता रहा है। यही वजह है कि इजरायल इस इलाके को अपनी सुरक्षा के लिए सीधा खतरा मानता है। इजरायली सेना ने पिछले हफ्ते ही फुटेज जारी किया था, जिसमें दक्षिण सीरिया में हथियार भंडारण केंद्रों को खोजने का दावा किया गया था। इसके बाद सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शर्रा ने दमिश्क में अमेरिकी विशेष दूत थॉमस बैरक से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, बातचीत में सीरिया और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई। इससे एक दिन पहले बैरक ने यरुशलम में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर सीरिया और लेबनान पर विचार-विमर्श किया था। अमेरिकी मध्यस्थता में सीरियाई और इजरायली अधिकारियों के बीच दक्षिण सीरिया में संघर्ष कम करने पर बातचीत चल रही है। यह कूटनीतिक गतिविधियां क्षेत्रीय स्थिरता और तनाव घटाने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि सीरिया और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में दक्षिण सीरिया में संघर्ष कम करने की बातचीत चल रही थी। दमिश्क को उम्मीद थी कि सुरक्षा समझौते के जरिये भविष्य में राजनीतिक बातचीत का रास्ता खुलेगा। लेकिन अब इजरायल की इस कार्रवाई से बातचीत पर बड़ा साया पड़ गया है। सीरिया का कहना है कि इजरायल ट्रंप प्रशासन से करीबी रिश्ते का फायदा उठाकर लगातार दखलअंदाजी कर रहा है। मगर यह दोस्ती भी सीरिया को कब्जे से नहीं बचा सकी।इससे सीरिया की संप्रभुता को चुनौती मिली है। लेबनान और फिलीस्तीनी धड़ों के साथ तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका की मध्यस्थता से चल रही बातचीत पटरी से उतर सकती है। पहले से अस्थिर सीरिया में नया मोर्चा खुल सकता है। सीरिया और इजरायल के बीच यह टकराव केवल सीमा विवाद नहीं, बल्कि पूरे मध्यपूर्व की सुरक्षा और संतुलन से जुड़ा हुआ है। इजरायल का दावा है कि वह अपने लोगों और ड्रूज़ समुदाय को बचाने के लिए कार्रवाई कर रहा है, जबकि सीरिया इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बता रहा है।PeptechTime|27 अगस्त 2025
चीन का नया परमाणु टॉरपीडो: एक खतरनाक डूम्सडे हथियारबीजिंग । चीन एक इसतरह के हथियार पर काम कर रहा है जिसे डूम्सडे हथियार कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक परमाणु टॉरपीडो है जो समुद्र के भीतर परमाणु विस्फोट करके तटीय शहरों में रेडियोएक्टिव सुनामी ला सकता है। यह तकनीक रूस के पोसाइडन टॉरपीडो से प्रेरित मानी जा रही है। यह एक पानी के भीतर चलने वाला ड्रोन हथियार है, जिसे पनडुब्बियों या युद्धपोतों से लांच किया जा सकता है। इसमें एक छोटा परमाणु रिएक्टर लगा है, जिससे यह 200 घंटे तक लगातार चल सकता है। इसकी गति लगभग 56 किमी/घंटा है और इसकी रेंज हजारों किलोमीटर तक हो सकती है। फिलहाल इसमें पारंपरिक वॉरहेड लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे परमाणु वॉरहेड से भी लैस किया जा सकता है।टॉरपीडो तट के पास फटने से परमाणु विस्फोट से पैदा हुई सुनामी तटीय शहरों को पूरी तरह से तबाह कर सकती है। विस्फोट से प्रभावित क्षेत्र लंबे समय तक रहने लायक नहीं रहेंगे क्योंकि वहाँ रेडियोएक्टिव प्रदूषण फैल जाएगा। समुद्री जीवन और पूरे समुद्री पर्यावरण को भारी क्षति पहुँचेगी। चीन इस हथियार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के लिए विकसित कर रहा है। समझौते के तहत परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती और ताइवान पर तनाव के कारण, चीन इसे एक रणनीतिक डर पैदा करने वाला हथियार मान रहा है। अमेरिका और नॉर्वे जैसे देशों ने इस पर चिंता जाहिर की है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा करना तकनीकी रूप से मुश्किल है। हो सकता है कि चीन का यह प्रोजेक्ट केवल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और सामरिक वार्ताओं में फायदा पाने का एक तरीका हो। यह हथियार अंतरराष्ट्रीय युद्ध कानूनों और पर्यावरण संधियों का भी उल्लंघन हो सकता है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
टेक कंपनियों के सीईओ की सुरक्षा पर अरबों का खर्च, खतरे बढ़ने से कंपनियां अलर्टकैलिफोर्निया । कुछ वर्षों में दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों की सुरक्षा खर्चों में हैरान करने वाली बढ़ोत्तरी हुई हैं। यह इसलिए कि इनके प्रमुख अब केवल बिजनेस लीडर नहीं रहे, बल्कि वे राजनीति, समाज और जनभावनाओं के निशाने पर भी आ चुके हैं और इसी कारण से उनकी सुरक्षा पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और 2024 में यह हैरान करने वाले स्तर तक पहुंच गया। बीते साल 10 बड़ी टेक कंपनियों ने अपने सीईओ की सुरक्षा पर लगभग 369 करोड़ रुपये यानी 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किया। इसमें सबसे ज्यादा राशि मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार की सुरक्षा पर लगी, जिस पर अकेले लगभग 221 करोड़ रुपये यानी 27 मिलियन डॉलर खर्च हुए। इसमें उनके कैलिफोर्निया स्थित घर की सुरक्षा और यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा शामिल रही।टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की सुरक्षा पर खर्च का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया, लेकिन 2023 में टेस्ला ने उनकी सुरक्षा पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब मस्क अपनी ही सिक्योरिटी कंपनी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कराते हैं और उनके साथ हमेशा करीब 20 बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की सुरक्षा पर हर साल लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, वहीं कंपनी के मौजूदा सीईओ एंडी जासी की सुरक्षा लागत भी साल दर साल बढ़ रही है। एनवीडिया ने अपने सीईओ जेन्सेन हुआंग की सुरक्षा पर 2024 में लगभग 29 करोड़ रुपये खर्च किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीतियों में उनकी सीधी भागीदारी और उनकी अरबों की संपत्ति ने उनके लिए खतरा और बढ़ा दिया है। इसी तरह जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमोन की सुरक्षा पर भी बीते साल लगभग 7.2 करोड़ रुपये खर्च हुए।विशेषज्ञों के अनुसार अब सुरक्षा के खतरे सिर्फ शारीरिक हमलों तक सीमित नहीं हैं। साइबर अटैक, घर में सेंधमारी, डीपफेक तकनीक और फर्जी वित्तीय लेन-देन जैसी नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां केवल बॉडीगार्ड मुहैया कराने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि वे साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मॉनिटरिंग और सोशल मीडिया इंटेलिजेंस जैसी सेवाएं भी दे रही हैं। एआई आधारित डीपफेक वॉइस का इस्तेमाल करके कंपनियों से धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन करवाने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।यह खतरा और स्पष्ट तब हुआ जब 2024 में अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने कॉर्पोरेट जगत को हिला कर रख दिया था। वहीं 2025 में न्यूयॉर्क की एक ऑफिस बिल्डिंग में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हुई, जिसमें हमलावर ने नेशनल फुटबॉल लीग को निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद कंपनियों ने सीईओ की सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया। स्पष्ट है कि अब टेक कंपनियों के प्रमुख केवल कारोबारी फैसलों के कारण ही नहीं, बल्कि राजनीति और समाज पर उनके प्रभाव की वजह से भी बड़े खतरे में हैं। यही कारण है कि सुरक्षा पर खर्च अब इन कंपनियों के लिए स्थायी और अनिवार्य हो चुका है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
ट्रंप बोले 'डेड इकोनॉमी , भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत : पीएम मोदीवाराणसी, 2 अगस्त 2025प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "Dead Economy" वाले बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बेचने का संकल्प लेने की अपील की। ट्रंप के बयान पर पलटवारपीएम मोदी ने कहा, "आज जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरता से गुजर रही है, भारत को भी अपने आर्थिक हितों के लिए सजग रहना होगा। किसानों, लघु उद्योगों और युवाओं का हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बने।" उन्होंने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम उस मुकाम पर हैं जहां से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर हैं।” स्वदेशी अपनाने की अपीलप्रधानमंत्री ने देश के कारोबारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे ‘स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी बेचें’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा, "यह संकल्प देश की सच्ची सेवा होगा और बापू को भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अब हर भारतीय को हर पल स्वदेशी खरीदने और बेचने का प्रयास करना चाहिए।" ट्रंप का टैरिफ ऐलान31 जुलाई को ट्रंप ने भारत से आयात पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने भारत-रूस संबंधों को लेकर निशाना साधते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 'डेड इकोनॉमी' कहा था। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं।” भारत का रुख स्पष्टपीएम मोदी के बयान ने साफ कर दिया कि भारत किसी भी बाहरी टिप्पणी से विचलित नहीं होगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम और तेज करेगा।PeptechTime|25 अगस्त 2025
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 7% के करीब GDP वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 6.8 से 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। यह आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है। पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 29 अगस्त को जारी होंगे। एसबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा, पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.9 फीसदी के आसपास रह सकती है। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 6.5 फीसदी अनुमानित है। यह पूर्वानुमान सांख्यिकीय रूप से पिछली तिमाहियों के आधार पर है। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है और यह आरबीआई के पूरे वित्त वर्ष के 6.5 फीसदी के लक्ष्य से कम है। रिपोर्ट में वास्तविक और नॉमिनल जीडीपी वृद्धि के बीच कम होते अंतर पर भी चर्चा की गई। 2022-23 की पहली तिमाही में यह अंतर 12 फीसदी अंक था, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 3.4 फीसदी अंक रह गया। परिणामस्वरूप पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 8 फीसदी तक गिर सकती है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
अभिनेता सलमान खान ने अपने निजी जीवन को लेकर एक खुलासा किया शादी कब करोगे. सवाल का मिला जवाब.मुंबई: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19 सीजन वापस आ चुका है, जिसका इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से था। रविवार को 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जबकि 3 कंटेस्टेंट की एंट्री में वाइल्ड कार्ड में होगी। शो में प्रतियोगियों के परिचय के दौरान होस्ट और अभिनेता सलमान खान ने अपने निजी जीवन को लेकर एक खुलासा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर। जब सलमान ने कंटेस्टेंट से पूछा सवाल बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल का कंटेस्टेंट के तौर पर स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता ने उनका परिचय जीशान कादरी से कराया, जिन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में स्क्रिप्टिंग का काम किया था। इसी दौरान सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म देखी है, तो उन्होंने कहा कि नहीं। फिर अभिनेता ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह की फिल्में देखना पसंद है। इसके जवाब में तान्या ने कहा कि उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है। सलमान खान ने कहा- सच्चा प्यार मुझे नहीं पता बातचीत के दौरान, तान्या ने सलमान खान से सवाल किया, ‘सर, सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या?’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ‘सच्चा प्यार, मुझे नहीं पता, क्योंकि अभी तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रहा है।’ बिग बॉस 19 शो के बारे में सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन में होस्ट के रूप में लौटे। अभिनेता ने शानदार अंदाज में बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों का परिचय कराया। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।PeptechTime|25 अगस्त 2025
भगवान गणेश को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी?हर साल गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, और इस बार 26 अगस्त 2025 से इसकी शुरुआत हो रही है. इस पर्व में भगवान गणेश को मोदक, दुर्वा और तरह-तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं, लेकिन एक चीज है जो उन्हें कभी नहीं चढ़ाई जाती तुलसी का पत्ता. पूर्णिया इसके पीछे एक पौराणिक कथा है जो बताती है कि आखिर क्यों गणेश जी की पूजा में तुलसी वर्जित मानी जाती है. क्यों गणेश जी ने तुलसी को दिया था श्राप?धर्मशास्त्रों में बताया गया है कि एक बार देवी तुलसी तीर्थ यात्रा पर निकली थीं. गंगा किनारे उन्होंने भगवान गणेश को तपस्या में लीन देखा. गणेश जी रत्न जड़ित सिंहासन पर विराजमान थे, उनके शरीर पर चंदन लगा था, और वे आभूषणों से सजे हुए थे. गणेश जी के इस दिव्य रूप को देखकर तुलसी उन पर मोहित हो गईं और उनके मन में विवाह की इच्छा जागी.जानिए क्या है इसकी कहानीतुलसी ने गणेश जी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन गणेश जी ने यह कहकर मना कर दिया कि वह एक ब्रह्मचारी हैं. जब गणेश जी ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो तुलसी क्रोधित हो गईं और उन्होंने गणेश जी को श्राप दिया कि उनके दो विवाह होंगे. इस पर, गणेश जी को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने तुलसी को श्राप दिया कि उनका विवाह एक असुर शंखचूड़ से होगा. हालांकि, बाद में गणेश जी ने उन्हें यह कहकर राहत दी कि वह भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय होंगी, लेकिन उनकी पूजा में तुलसी का उपयोग कभी नहीं होगा. तब से लेकर आज तक यह मान्यता चली आ रही है कि भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का पत्ता कभी भी अर्पित नहीं किया जाता है.PeptechTime|25 अगस्त 2025
बेहद शुभ योग में 31 अगस्त को राधा अष्टमी, इन नियमों का अवश्य करें पालनभाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 31 अगस्त को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के 15 दिन बाद इस दिन श्री राधा जी का प्राकट्य हुआ था और राधा रानी को ब्रज, भक्ति और प्रेम की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है. मथुरा, वृंदावन समेत पूरे ब्रज में राधा रानी का विशेष उत्सव मनाया जाता है और झांकियों का आयोजन भी किया जाता है. इस बार राधा अष्टमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. साथ ही राधा अष्टमी पर कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है. राधाष्टमी का महत्वश्री राधा जी भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति स्वरूपा और प्रेम की सर्वोच्च प्रतीक हैं. श्रीमद्भागवत एवं पुराणों में कहा गया है कि बिना राधा नाम के कृष्ण का स्मरण अधूरा है, राधा-रमण कृष्ण. इस दिन व्रत-पूजन करने से भक्ति, वैवाहिक सुख, प्रेम और समृद्धि की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि राधाष्टमी का व्रत करने से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर प्राप्त होता है. विवाहित स्त्रियों के लिए यह व्रत दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य देने वाला है. जो भक्त इस दिन श्री राधा-कृष्ण का स्मरण कर कीर्तन करते हैं, उन्हें मोक्ष और दिव्य प्रेम की प्राप्ति होती है. राधा अष्टमी 31 अगस्त 2025अष्टमी तिथि का प्रारंभ – 30 अगस्त, रात 10 बजकर 46 मिनट सेअष्टमी तिथि का समापन – 31 अगस्त, देर रात 12 बजकर 57 मिनट तकउदिया तिथि के चलते हुए राधा अष्टमी का पर्व 31 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा.राधाष्टमी पूजन का समय और योगराधाष्टमी का पर्व भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को प्रातः 12 बजे के आसपास (मध्यान्ह काल) पूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इसी समय राधारानी प्रकट हुई थीं. राधाष्टमी पर सिंह राशि में बुध और सूर्य ग्रह के होने से बुधादित्य योग बनेगा. साथ ही सिंह राशि में केतु, सूर्य और बुध के होने से त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ योग में राधा अष्टमी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. राधाष्टमी व्रत के नियम– प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लें और दिनभर सात्त्विक रहकर उपवास करें (फलाहार किया जा सकता है).– दोपहर के समय में ही श्री राधाजी का पूजन करें और राधा मंत्रों का जप करें.– राधा-कृष्ण के विग्रह या चित्र को गंगाजल से स्नान कराएं, पुष्प, वस्त्र, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें.– राधा स्तुति, राधा सहस्त्रनाम या राधे राधे जप करना विशेष फलदायी है. व्रत का समापन संध्या या परायण काल में फलाहार से करें.– राधा अष्टमी के व्रत में अनाज या नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही जो लोग व्रत नहीं कर रहे हैं, वे भी तामसिक भोजन से दूर रहें.PeptechTime|25 अगस्त 2025
फ्रांसीसी फॉरवर्ड ह्यूगो एकिटिके अब लिवरपूल की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगेफ्रांसीसी फॉरवर्ड ह्यूगो एकिटिके अब फुटबॉल क्लब लिवरपूल की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे। प्रीमियर लीग विजेता लीवरपूल ने ने आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट के स्ट्राइकर एकिटिके से करार किया है। यह सौदा करीब 79 मिलियन पाउंड में हुआ। लिवरपूल ने इस फैसले की घोषणा सोशल मीडिया पर की और कहा कि उसने फ्रैंकफर्ट के फॉरवर्ड एकिटिके के ट्रांसफर के लिए एक करार किया है। क्लब ने कहा कि एकिटिके मेडिकल टेस्ट में पास हो गये हैं और लिवरपूल के साथ व्यक्तिगत शर्तों पर भी वह तैयार हैं। अब वह इस सप्ताह के अंत में एशिया के प्री-सीजन दौरे पर हांगकांग जा सकेंगे।लिवरपूल के नए मैनेजर आर्ने स्लॉट के अनुसार ये चौथा बड़ा ट्रांसफर है। इससे पहले क्लब ने फ्लोरियन विर्ट्ज को करीब 110 मिलियन पाउंड में खरीदा था। उनके अलावा डिफेंडर मिलोस केरकेज और जरेमी फ्रिमपोंग से भी करार किया। फ्रांसीसी फॉरवर्ड ह्यूगो एकिटिके, किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 48 मैचों में 22 गोल किए और एक दर्जन से अधिक गोलों में सहायोग दिया। लिवरपूल ने इस ट्रांसफर विंडो में अब तक 250 मिलियन पाउंड से ज्यादा खर्च कर दिए हैं।वहीं डार्विन नुनेज के भी क्लब छोड़ने की संभावना है। इसके अलावा फेडेरिको कियेसा को टीम के एशिया टूर के प्री-सीजन स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह भी क्लब से बाहर जा सकते हैं। कुछ दिन पहले लिवरपूल ने यह ऐलान किया कि उन्होंने कई मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए एकिटिके के ट्रांसफर पर समझौता कर लिया है। सोमवार को क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, रेड्स और जर्मन टीम ने एक ट्रांसफर डील की, जिसकी कीमत 6.9 करोड़ पाउंड और 1 करोड़ पाउंड अतिरिक्त होने की बात कही जा रही है। 23 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी एकिटिके मेडिकल जांच कराने और मैनेजर आर्ने स्लॉट की टीम के साथ लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने के लिए मर्सीसाइड पहुंच गए। वहीं इससे पहले शनिवार को फ्रैंकफर्ट के प्री-सीजन मैत्री मैच में एकिटिके बेंच पर रहे और मैदान में नहीं उतरे, क्योंकि उनके भविष्य को लेकर बातचीत जारी थी।PeptechTime|25 अगस्त 2025
अनुबंध के स्पेशल क्लॉज ने बचाया ड्रीम-11 को, बीच सीज़न में खत्म किया समझौतानई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम-11 (Dream11) के बीच हुआ 358 करोड़ रुपये का प्रमुख प्रायोजन करार समय से पहले ही खत्म हो गया है। यह करार 2023 में तीन साल की अवधि के लिए हुआ था, जिसके तहत टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम-11 का लोगो दिखाई देता था, लेकिन हाल ही में पारित 'ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के कारण कंपनी को अपने संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उसने अनुबंध से बाहर निकलने का फैसला किया। इस क्लॉज ने ड्रीम-11 को जुर्माने से बचाया? दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई इस अचानक हुई समाप्ति पर ड्रीम-11 को कोई आर्थिक दंड नहीं दे सकता। इसकी वजह अनुबंध का एक विशेष क्लॉज है। इस क्लॉज के मुताबिक, यदि सरकार का कोई कानून किसी कंपनी के मुख्य कारोबार को प्रभावित करता है तो वह कंपनी अनुबंध से बिना किसी पेनल्टी के बाहर निकल सकती है। चूंकि ड्रीम-11 की आमदनी का बड़ा हिस्सा फैंटेसी स्पोर्ट्स से आता है और अब यह व्यवसाय प्रतिबंधित श्रेणी में आ चुका है, इसलिए कंपनी कानूनी रूप से सुरक्षित है। बीसीसीआई असमंजस की स्थिति में ड्रीम-11 के इस कदम से बीसीसीआई असमंजस की स्थिति में है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट करीब हैं और टीम इंडिया के पास इस समय कोई आधिकारिक प्रमुख प्रायोजक नहीं है। ऐसे में बोर्ड को तुरंत नया स्पॉन्सर ढूंढना होगा। यह आसान नहीं होगा क्योंकि इतने कम समय में बड़े ब्रांड को जोड़ना चुनौतीपूर्ण है। अतीत में भी ऐसी स्थिति आई थी जब भारतीय टीम बिना किसी स्पॉन्सर के उतरी थी, लेकिन इस बार चुनौती और भी बड़ी है क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत नजदीक है और क्रिकेट की व्यावसायिक दुनिया में प्रायोजक की मौजूदगी वित्तीय मजबूती और ब्रांड वैल्यू दोनों के लिए अहम होती है। ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI का लीड स्पॉन्सर बनने का अधिकार हासिल किया था, जब उसने बाइजूस (Byju’s) की जगह ली थी। इस स्पॉन्सरशिप डील की कीमत लगभग ₹358 करोड़ तय की गई थी, लेकिन ताजा परिस्थितियों में कंपनी को करार से पीछे हटना पड़ा है। ये कंपनियां ले सकती हैं स्पॉन्सरशिप विशेषज्ञ मानते हैं कि अब अवसर देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों और फिनटेक कंपनियों के पास है, जो इस खाली जगह को भर सकते हैं। टाटा, रिलायंस, अदाणी जैसी कंपनियां या फिर नए दौर की फिनटेक फर्में जैसे जीरोधा (Zerodha) और ग्री (Groww), संभावित दावेदार हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय बीसीसीआई के सामने समय की कमी और व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए जल्द लेना होगा। एशिया कप से पहले मिलेगा स्पॉन्सर? यह स्पष्ट है कि ड्रीम-11 के अचानक बाहर होने से बीसीसीआई की आय पर असर पड़ेगा, लेकिन इससे भी बड़ी चुनौती टीम इंडिया की जर्सी पर नया चेहरा खोजना है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी कंपनी भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़कर करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने का यह सुनहरा मौका हासिल करती है। इसने एशिया कप से पहले भारतीय टीम को सुर्खियों में ला दिया है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
BCCI ने ड्रीम-11 संग अनुबंध खत्म होने की पुष्टि की, आगे रिश्ते तोड़ने का दिया संकेतनई दिल्ली: वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाना किसी बल्लेबाज के करियर का सबसे बड़ा मुकाम माना जाता है। अब तक इस फॉर्मेट में कुल 12 बार बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी बनाई है, और इसमें से सात बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। यह टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताकत का बड़ा सबूत है। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल दोहरे शतक का भी अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। आज ही के दिन 2012 में मैक्सवेल ने अपना पहला वनडे खेला था और 13 साल बाद वह दोहरे शतक के मामले में एक बेहतरीन रिकॉर्ड के मालिक हैं। सचिन ने लगाया था पहला दोहरा शतक इस ऐतिहासिक सिलसिले की शुरुआत 2010 में सचिन तेंदुलकर ने की थी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाकर वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ा। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता गया। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने तो इतिहास ही बदल दिया। रोहित के नाम तीन-तीन दोहरे शतक हैं, जिनमें 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रनों की पारी अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। हिटमैन के नाम तीन दोहरे शतक इसके अलावा हिटमैन ने 2013 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 209 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे। भारतीय बैटिंग के नए सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हुए। ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन ठोके, जबकि शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर डबल सेंचुरी क्लब में एंट्री की। गेल और गुप्टिल भी लिस्ट में शामिल अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (215 रन vs जिम्बाब्वे) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (237* vs वेस्टइंडीज) ने भी इस क्लब में जगह बनाई। पाकिस्तान के फखर जमां ने 2018 में 210* रन बनाए और हाल ही में श्रीलंका के पाथुम निसंका ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 210* रन बनाकर इस खास रिकॉर्ड के क्लब में शामिल हुए। मैक्सवेल का अनूठा रिकॉर्ड हालांकि, इन सबके बीच ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे अलग और खास है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2012 में अपना वनडे डेब्यू किया था और 11 साल बाद, 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की नाबाद पारी खेलकर ऐसा कमाल कर दिया जो किसी ने नहीं किया था। मैक्सवेल वनडे इतिहास के अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सफल चेज में दोहरा शतक जमाया। यह पारी उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और मानसिक मजबूती दोनों की मिसाल बन गई। 2025 में भी मैक्सवेल का यह रिकॉर्ड कायम है। भारतीय बल्लेबाजी है खास आज जब भी वनडे के सबसे यादगार व्यक्तिगत प्रदर्शनों की चर्चा होती है, भारतीय बल्लेबाजों के सात दोहरे शतक और ग्लेन मैक्सवेल का यह अनोखा कारनामा हमेशा सुर्खियों में रहता है। यह साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ रन बनाने का खेल नहीं, बल्कि दबाव की घड़ी में टीम को जीत दिलाने का जज्बा भी है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
इसरो का नया मिशन HOPE: चंद्रमा-मंगल पर जीवन के लिए भारत की बड़ी छलांगISRO का HOPE Analog Mission: अंतरिक्ष में जीवन की तैयारी, लद्दाख में बना पहला ‘ग्रह निवास स्टेशन’नई दिल्ली / लद्दाख:इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष मिशनों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लद्दाख के दुर्गम त्सो कार क्षेत्र में भारत का पहला HOPE स्टेशन (Himalayan Outpost for Planetary Exploration) स्थापित किया है। यह स्टेशन चंद्रमा और मंगल जैसे ग्रहों पर संभावित जीवन और मानव उपस्थिति के लिए एक प्रशिक्षण और परीक्षण स्थल के रूप में कार्य करेगा। यह कोई साधारण रिसर्च सेंटर नहीं है। यह एक एनालॉग मिशन है — यानी ऐसा कृत्रिम वातावरण, जो अंतरिक्ष की वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण करता है। समुद्र तल से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह इलाका शून्य से नीचे तापमान, कम ऑक्सीजन, बंजर जमीन और निम्न वायुदाब जैसी परिस्थितियों के चलते मंगल ग्रह जैसी स्थिति पैदा करता है। क्या है HOPE स्टेशन? यह स्टेशन दो मुख्य मॉड्यूल से मिलकर बना है — 8 मीटर व्यास का क्रू हाउसिंग मॉड्यूल , 5 मीटर व्यास का यूटिलिटी मॉड्यूल, जो संचालन और सपोर्ट गतिविधियों के लिए है। दोनों मॉड्यूल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, जिससे लंबी अवधि के मिशन का अभ्यास हो सके। HOPE मिशन का संचालन ISRO के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) द्वारा किया जा रहा है। मानव व्यवहार और जीवन समर्थन प्रणालियों का होगा परीक्षण HOPE मिशन के अंतर्गत दो एनालॉग क्रू सदस्य 10 दिनों तक इस वातावरण में रहेंगे। इस दौरान वैज्ञानिक संस्थान उनकी एपिजेनेटिक, जीनोमिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाओं का परीक्षण करेंगे। ये अध्ययन भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों जैसे गगनयान या चंद्र-मंगल अन्वेषण की तैयारी के लिए बेहद अहम साबित होंगे। अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी इस मिशन में कई प्रमुख संस्थानों ने भागीदारी की है: IIST और RGCB, तिरुवनंतपुरम, IIT हैदराबाद और IIT बॉम्बे , इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन, बेंगलुरु।PeptechTime|25 अगस्त 2025
इसरो बना रहा 40 मंजिल ऊंचा रॉकेट, 75000 किलोग्राम भार वाले पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में होगा सक्षम !हैदराबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर अपने दमखम से दुनिया को हैरान करने की तैयारी में है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने घोषणा की कि इसरो एक ऐसा विशाल रॉकेट बना रहा है, जो 40 मंजिला इमारत जितना ऊंचा होगा। जो 75,000 किलोग्राम भार वाले पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उस्मानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नारायणन ने कहा कि इस वर्ष इसरो ने कई महत्त्वपूर्ण मिशन तय किए हैं। इममें ‘नेविगेशन विद इंडिया कॉन्स्टेलेशन सिस्टम (एनएवीआईसी) सैटेलाइट, एन1 रॉकेट और भारतीय रॉकेटों के जरिए अमरीका के 6,500 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करना शामिल है। इसलिए खास विशाल क्षमता: 75 टन का पेलोड ले जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभी इसरो का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 है, जो 10,000 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में ले जा सकता है। नया रॉकेट इससे सात गुना ज्यादा वजन ले जाएगा। तुलना के लिए, दुनिया का सबसे भारी व्यावसायिक उपग्रह जुपिटर 3 (9,200 किलोग्राम) है, जिसे स्पेसएक्स ने लॉन्च किया था। स्वदेशी तकनीक: इस रॉकेट में इसरो की स्वदेशी तकनीक का उपयोग होगा, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग: अमरीका के 6,500 किलोग्राम के उपग्रह को लॉन्च करना भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती विश्वसनीयता कोदिखाता है। सैन्य और नागरिक उपयोग: यह रॉकेट सैन्य संचार, पृथ्वी अवलोकन और नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में भारत की ताकत बढ़ाएगा। पुन: उपयोग की संभावना: इसरो पहले से ही नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल पर काम कर रहा है, जिसमें पहला चरण पुन: उपयोग योग्य होगा।PeptechTime|25 अगस्त 2025
फ्लाइट में संकट की घड़ी में क्रू का साहस, सोशल मीडिया पर छाया मानवता का उदाहरण ! नई दिल्ली से बेंगलुरु जा रही जा रहे एक एअर इंडिया के विमान में अचानक एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इस स्थिति को विमान में मौजूद क्रू मेंबर ने जो फैसला लिया, उसके वजह से अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, इसी विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले का जिक्र किया है। यात्री ने पोस्ट में बताया कि विमान में उनकी सीट के पीछे वाली सीट पर बैठी एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके नाक से लगातार खून निकलने लगा। इसके बाद पायलट और क्रू मेंबर द्वारा त्वरित चिकित्सा प्रक्रिया शुरू की गई, जो सराहनी है। महिला को विमान में ही पहुंचाई गई मेडिकल सुविधाबता दें कि मारियो दा पेन्हा नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज रात नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली मेरी एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2807 में एक बेहद चिंताजनक चिकित्सकीय स्थिति देखने को मिली। उन्होंने लिखा कि मेरे पीछे वाली सीट पर बैठी एक महिला की नाक से लगातार और बहुत अधिक खून निकलने लगा। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी होते ही फ्लाइट अटेंडेंट ने तुरंत एक्शन लिया और उसके शुरुआती सहायता प्रदान की गई। इस दौरान सर्जिकल दस्ताने पहने के साथ उन्होंने महिला की मदद की। किसी तरीके से स्थिति को कंट्रोल में लिया गया। यात्री ने कहा कि स्टाफ द्वारा सलीके से सर्जिकल दस्ताने को मेडिकल कचरे के बैग में रखा गया। फ्लाइट समय से 16 मिनट पहले पहुंचीयात्री ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि महिला को जल्दी मेडिकल सुविधा मुहैया हो सके, इसको देखते हुए पायलट ने थोड़ी तेजी दिखाई। विमान बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्धारित समय से 16 मिनट पहले उतरा। विमान के वहां पहुंचने से पहले ही चिकित्सक वहां मौजूद था, जिसने महिला को तुरंत सहायता पहुंचाई। विमान में यात्रा कर रहे दा पेन्हा ने इस मदद के लिए एअर इंडिया के चालक दल और बेंगलुरु हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उड़ानों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत धैर्य और कौशल की आवश्यकता होती है। जिसमें अधिकांश अनदेखी अक्सर देखने को मिलती है। हालांकि, एअर इंडिया और हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा आज रात की घटना से निपटने के तरीके के लिए आभार और सम्मान का एक नोट है। मुझे आशा है कि महिला जल्द ही ठीक हो जाएगी।PeptechTime|25 अगस्त 2025
ईडी ने TMC विधायक को धर दबोचा, भर्ती घोटाले की जांच में नया मोड़पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ये एक्शन लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने कथित तौर पर परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। अधिकारी कर रहे विधायक से पूछताछरिपोर्ट अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही विधायक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान विधायक का पीछा किया गया और हमारे अधिकारियों ने उन्हें पास के इलाके में पकड़ लिया। अब हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। ईडी के अधिकारी का कहना है कि कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा किए गए धन लेन-देन की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। साहा की पत्नी से भी हुई पूछताछवहीं, एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि बीरभूम जिले का यह व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले घोटाले के सिलसिले में साहा की पत्नी से पूछताछ की थी। पहले CBI ने किया था गिरफ्तारगौरतलब है कि सीबीआई ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अप्रैल 2023 में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया था। इसी साल मई में उन्हें जमानत मिली थी। ध्यान देने वाली बात है कि प्रवर्तन निदेशालय कथित घोटाले के धन शोधन पहलू की जांच कर रहा है, जबकि सीबीआई इससे जुड़े आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
SBI ने ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा की लॉन्चएसबीआई ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज देने के लिए खासतौर से तैयार ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा लॉन्च की। इसकी मदद से छोटे कारोबारियों को 45 मिनट में 50 लाख तक का कर्ज मंजूर हो जाएगा।एसबीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, एमएसएमई की प्रगति को अगले पांच वर्षों में बैंक की वृद्धि और मुनाफे के साथ जोड़कर देखा गया है। एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन सुविधा में कर्ज प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। इससे मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं के बराबर रह जाती है। बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, एमएसएमई इकाइयों के समृद्ध डाटा फुटप्रिंट का लाभ उठाकर हमारा लक्ष्य सबसे तेज और सहज तरीके से कर्ज देना है। कर्ज की मंजूरी में आईटीआर, जीएसटी रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट जैसे स्रोतों से प्रामाणिक डाटा फुटप्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मंजूरी में लगने वाला समय घट जाता है। बैंक का दावा है कि जरूरी विवरण जमा होने के बाद 10 सेकंड के भीतर ही कर्ज की मंजूरी दे दी जाती है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
₹150 से कम का शेयर और 727% रिटर्न: Focus Business Solution Ltd ने किया बड़ा बोनस शेयर का ऐलानFocus Business Solution Ltd ने अपने निवेशकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी 29:50 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के 50 शेयर हैं, उन्हें अतिरिक्त 29 बोनस शेयर मिलेंगे. यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है. कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ दिन पहले अपना फ्रेश 52-वीक हाई बनाया है. बीते एक साल में शेयर 104 फीसदी चढ़ चुका है. यह बोनस 10 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी किया जाएगा और इसके लिए कंपनी अपने फ्री रिजर्व और सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट का उपयोग करेगी, जो कि 31 मार्च 2025 तक की बैलेंस शीट के अनुसार होगा. इस प्रक्रिया में कुल 2.67 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और 26,72,231 नए बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही, कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 4.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.28 करोड़ रुपये हो जाएगी. कंपनी का टारगेट है कि ये बोनस शेयर 19 अगस्त 2025 तक निवेशकों के खाते में क्रेडिट कर दिए जाएं या भेज दिए जाएं. Focus Business Solution Ltd की शुरुआत 2006 में हुई थी और यह कंपनी खासतौर पर बैंकों, एनबीएफसी (NBFC) और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए कर्ज वसूली और कलेक्शन सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी को ऑथराइज्ड एजेंट के रूप में काम करने की अनुमति है और यह मुख्य रूप से उन खातों की वसूली करती है जो समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं. इसके लिए यह टेली कॉलिंग, फील्ड विजिट, और जरूरत पड़ने पर वाहन या संपत्ति को जब्त करने जैसे तरीकों का उपयोग करती है. वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के दौरान कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की नेट सेल्स 23.91 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी अधिक है. वहीं, नेट प्रॉफिट 0.74 करोड़ रुपये रहा, जो कि साल दर साल 28 फीसदी की बढ़ोतरी है. Focus Business Solution Ltd ने शेयर बाजार में भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 62.20 करोड़ रुपये है. 23 जून को बाजार खुलने से पहले इसके शेयरों का भाव 135 रुपये था. एक महीने में 16 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. बीते एक साल में शेयर 115 फीसदी चढ़ चुका है. अगर लंबे समय की बात करें, तो कंपनी के शेयर ने 5 वर्षों में 727 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. डिस्क्लेमर: यहां पर किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं है. केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.PeptechTime|25 अगस्त 2025
डिगो एयरलाइंस ने शुरू की बिजनेस क्लास सर्विस, 12 रूट्स पर मिलेगी सुविधादेश की नंबर वन एयरलाइन इंडिगो को भारत में 18 साल पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर इंडिगो ने 12 रूट पर बिजनेस क्लास सर्विसेज इंडिगो स्ट्रेच शुरू करने का फैसला लिया है. इनमें चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं. इंडिगो ने देश में बढ़ती प्रीमियम क्लास की डिमांड पर भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. बिजनेस क्लास की बुकिंग 6 अगस्त से शुरू हो जाएंगी और इसमें यात्रा 14 नवंबर से की जा सकेगी. इसका किराया 18,018 रुपये से शुरु होगा. 7 अगस्त को 18 साल की होने जा रही इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो ने 18 साल पहले 7 अगस्त को देश में पहली उड़ान भरी थी. इस मौके पर हम अपने यात्रियों को बिजनेस क्लास का तोहफा भी देने जा रहे हैं. देश के 12 रूट पर बिजनेस क्लास शुरू करने के साथ ही हम सितंबर से ब्लूचिप लॉयल्टी प्रोग्राम भी शुरू करने जा रहे हैं. प्रीमियम बिजनेस क्लास में खाना ओबेरॉय होटल से आएगा. पीटर एल्बर्स ने कहा कि हम अपनी बिजनेस क्लास सेवाओं को शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.IndiGo: इंडिगो में शुरू हुई बिजनेस क्लास, 12 रूट पर मिलेगी सर्विस, ओबेरॉय होटल से आएगा खाना टिकट पर 18 फीसदी तक डिस्काउंट का ऐलान बिजनेस क्लास की लॉन्चिंग के साथ ही इंडिगो ने बजट एयरलाइन होने का ठप्पा हटाने का गंभीर प्रयास शुरू कर दिया है. इसके अलावा इंडिगो एयरलाइन ने अपनी 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 अगस्त से 4 दिनों के लिए फ्लाइट टिकट पर 18 फीसदी तक के डिस्काउंट का भी ऐलान किया है. हैप्पी इंडिगो सेल 8 अगस्त तक जारी रहेगी. एयरलाइन ने कहा कि कस्टमर HAPPY18 कोड के जरिए छूट का लाभ उठा सकेंगे.IndiGo: इंडिगो में शुरू हुई बिजनेस क्लास, 12 रूट पर मिलेगी सर्विस, ओबेरॉय होटल से आएगा खाना नेट प्रॉफिट घटा लेकिन रेवेन्यू में आया उछाल इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए बताया था कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 फीसदी घटकर 2,729 करोड़ रुपये रह गया है. हालांकि, रेवेन्यू में 17 फीसदी का उछाल आया और यह 19,571 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 16,683 करोड़ रुपये था. इंडिगो के शेयर सोमवार को 2 फीसदी नीचे जाकर 4,225.25 रुपये पर बंद हुए हैं.PeptechTime|25 अगस्त 2025
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 19 अगस्त 2025)मेष :- इष्ट मित्रों से लाभ, स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ती होगी, रुके कार्य बन जायेंगे। वृष :- अपने प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी कार्य हाथ से निकल जाये, संभलकर चलें। मिथुन :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार, कार्य अनुकूल बन जायेंगे। कर्क :- कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी, दैनिक सफलता के साधन जुटायें, प्रलोभन से आप बचें। सिंह :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा। कन्या :- आशानुकूल सपुलता का हर्ष, दैनिक व्यवसाय में सुधार होगा, चिन्ता मुक्त होंगे। तुला :- आर्थिक योजना सफल होगी, समय पर सोचे कार्य बने तथा किसी के धोके से बचें। वृश्चिक :- दूसरों के कार्य में भटकना पड़ेगा, समय को बचाकर चलने से लाभ अवश्य ही होगा। धनु :- दैनिक कार्यगति में सुधार होगा, कार्य योजना फलीभूत होगी, कार्य का ध्यान रखें। मकर :- किसी का कार्य बनने से संतोष होगा, चिन्ता निवृत्ति, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। कुम्भ :- स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, उदर विकार, विद्या बाधा, कार्य बाधा अवश्य ही होगी। मीन :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य में मित्रों का सहयोग अवश्य मिलेगा।PeptechTime|21 अगस्त 2025
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 20 अगस्त 2025)मेष :- धन का व्यर्थ व्यय होगा, मानसिक अशांति एवं कष्ट, मन विक्षुब्ध रहे, विलम्ब से रुके कार्य बनेंगे। वृष :- चिन्ता ग्रस्त होने से बचें, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल अवश्य ही बनेगी, प्रसन्नता बनी रहेगी। मिथुन :- तनाव व क्लेश, अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, ध्यान अवश्य रखें। कर्क :- किसी प्रलोभन से बचें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं, समय का ध्यान रखें। सिंह :- तनाव, क्लेश व अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, विचार कर चलेंगे। कन्या :- विवादग्रस्त होने की संभावना है, सोचे हुए कार्य समय पर हो जायेंगे, सुख प्राप्त होगा। तुला :- कुटुम्ब की समस्याएं सुलझें, कार्यगति में सुधार, कार्य योजना फलीभूत अवश्य ही होगी। वृश्चिक :- कार्य कुशलता से संतोष होगा, दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, व्यावसाय में वृद्धि होगी। धनु :- अधिकारियों से तनाव, मित्र वर्ग से उपेक्षा से मन अशांत तथा कार्य में बाधा अवश्य होगी। मकर :- मान-प्रतिष्ठा में आंच आने का समय व भय होगा, कार्य में बाधा होगी, ध्यान रखें। कुम्भ :- किसी घटना का शिकार होने से बचें, चोट आदि कष्ट का भय अवश्य ही बनेगा। मीन :- स्त्री वर्ग से हर्ष मिले, बिगड़े कार्य बनेंगे, समय का लाभ लें, कार्य बन ही जायेंगे।PeptechTime|21 अगस्त 2025
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 21 अगस्त 2025)मेष राशि :- कार्य विफलत्व, समय में योजनाएं फलीभूत हों किन्तु लाभ से वंचित अवश्य ही रहेगा। वृष राशि :- कहीं विस्फोटक स्थित कष्टप्रद हो किन्तु भाग्य का सितारा प्रबल रहे, लाभ अवश्य होगा। मिथुन राशि :- कुटुम्ब की चिन्तायें मन व्याग्र रखें, आकस्मिक भय अवश्य होगा, ध्यान रखें। कर्क राशि :- सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा एवं धन लाभ का योग अवश्य ही बनेगा, ध्यान दें। सिंह राशि :- धन लाभ, कार्य-कुशलता से संतोष, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल अवश्य ही बन जायेगी। कन्या राशि :- दैनिक कार्यगति मंद, मन में उद्विघ्नता बनेगी, रुके कार्यों को पूरा करने में मन लगायेंगे। तुला राशि :- मानसिक उद्विघ्नता बनें, स्वास्थ्य नरम रहेगा, कार्य में संतोष होगा, समय का ध्यान अवश्य रखें। वृश्चिक राशि :- सफलता के साधन बनें, इष्ट-मित्र फलप्रद एवं सुखवर्धक होंगे, कर्मचारी सहयोग करेंगे। धनु राशि :- विरोधी तत्व परेशान करेंगे, अनायास बाधा, शरीर कष्ट, बचकर चलने से लाभ होगा। मकर राशि :- मानसिक बेचैनी, अशांति, तनाव, अधिकारियों से विरोध बनेगा, ध्यान अवश्य रखें। कुंभ राशि :- लोगों से मेल-मिलाप के पश्चात् कार्य अवरोध तथा बेचैनी अवश्य ही बनेगी। मीन राशि :- भाग्य का सितारा मंद रहेगा, तनाव-क्लेश व अशांति अवश्य बनेगी, धन का व्यय होगा।PeptechTime|21 अगस्त 2025
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ दुग्ध-उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ! Updated on 19 Aug, 2025 11:00 PM IST BY PEPTECHTIME.COM भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ दुग्ध उत्पादों की बेहतर ब्राडिंग, गोवंश की समुचित देखभाल, वेटनरी क्षेत्र में आवश्यक प्रशिक्षण और उन्नत अधोसंरचना स्थापित करने में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का हरसंभव लाभ लिया जाए। वर्ष 2030 तक प्रदेश के 26 हजार गांवों तक डेयरी नैटवर्क का विस्तार सुनिश्चित किया जाना है। इससे 52 लाख किलोग्राम दुग्ध संकलन होगा। बढ़े हुए दुग्ध संकलन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आधुनिकतम दुग्ध प्रसंस्करण अवसंरचना विकसित की जाए। प्रदेश में निर्मित होने वाले दुग्ध उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर ब्राडिंग सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और प्रदेश के दुग्ध संघों की गतिविधियों के संबंध में मंत्रालय में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। सभी विश्वविद्यालयों में वैटनरी के कोर्स किए जाएं संचालित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैटनरी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में वैटनरी के कोर्स संचालित किए जाएं। उन्होंने नगरीयनिकायों की बड़ी गो-शालाओं के उन्नयन और प्रबंधन में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से सहयोग लेने की आवश्यकता भी बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी दुग्ध संघों में एक समान उत्पाद निर्माण सुनिश्चित करने के लिए स्टेण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर अपनाना आवश्यक है। दुग्ध उत्पादकों को दुध-मूल्य के नियमित और समय पर भुगतान की व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग हो। जिन क्षेत्रों में दुग्ध संघ की पहुंच सीमित है, वहां निजी दुग्ध व्यवसायियों को अद्यतन तकनीक का आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहित और सशक्त किया जाए। प्रदेश के दुग्ध संघ, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और मध्यप्रदेश कृषि उद्योग निगम में बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो। सभी दुग्ध संघ अपने सदस्यों की बेहतरी के लिए कर रहे हैं नवाचार बैठक में जानकारी दी गई कि सम्पूर्ण डेयरी चैन का डिजिटाइजेशन करने के लिए दुग्ध संघों में प्रक्रिया आरंभ की गई है। दुग्ध संकलन के लिए इंदौर दुग्ध संघ द्वारा मोबाइल एप का उपयोग आरंभ किया गया है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को उनके द्वारा प्रदाय किए गए दूध की मात्रा, गुणवत्ता और मूल्य की जानकारी तत्काल प्राप्त होती है। भोपाल दुग्ध संघ द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को दूध की गुणवत्ता की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 'दूध का दूध-पानी का पानी' अभियान आरंभ किया गया है। भोपाल दुग्ध संघ ने 'सांची भात योजना' भी आरंभ की है, जिसमें सहकारी समितियों के सदस्यों की बेटियों के विवाह के अवसर पर दुग्ध संघ की ओर से 11 हजार रूपए और वस्त्र, भात के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा पशुधन स्वास्थ्य में सुधार के लिए विशेष अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास उमाकांत उमराव, चेयरमैन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड डॉ. मीनेष शाह, वेटनरी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।PeptechTime|20 अगस्त 2025
रोहित-कोहली को टेस्ट से बाहर करने के पीछे बीसीसीआई की राजनीति : घावरीनई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला इसलिए भी रहा क्योंकि दोनों ही दिग्गज अभी इस फॉर्मेट से हटना नहीं चाहते थे। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित और कोहली इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुटे थे और इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर बेहद उत्साहित थे। लेकिन बीसीसीआई और चयन समिति के दबाव के चलते दोनों को संन्यास का ऐलान करना पड़ा।रोहित शर्मा ने सबसे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपने टेस्ट करियर के अंत की घोषणा की। दो दिन बाद विराट कोहली ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर संन्यास लेने की इच्छा जताई और जल्द ही सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसे सार्वजनिक भी कर दिया। इन घोषणाओं के बाद क्रिकेट गलियारों में सवाल उठने लगे कि क्या दोनों खिलाड़ी वास्तव में संन्यास लेना चाहते थे या उन्हें मजबूर किया गया। इस बीच यह भी खबर आई थी कि कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलना चाहते थे और उन्होंने अपने कोच से कहा था कि इंग्लैंड दौरे पर कम से कम चार-पांच शतक बनाने का लक्ष्य है। वहीं, रोहित ने भी आईपीएल ब्रेक के दौरान माइकल क्लार्क से बातचीत में इंग्लैंड सीरीज़ को लेकर अपनी तैयारी का जिक्र किया था।इस पूरे प्रकरण पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज कर्सन घावरी ने बड़ा बयान दिया है। घावरी का दावा है कि कोहली और रोहित को बीसीसीआई की आंतरिक राजनीति और चयन समिति के फैसलों के कारण समय से पहले संन्यास लेना पड़ा। उनके मुताबिक, दोनों दिग्गज खिलाड़ी कम से कम कुछ और वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे और टीम को योगदान दे सकते थे। लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की अलग योजनाओं के चलते उन्हें किनारे कर दिया गया।घावरी ने कहा कि बीसीसीआई ने दोनों को सम्मानजनक विदाई भी नहीं दी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक, ऐसे महान खिलाड़ियों को शानदार विदाई दी जानी चाहिए थी क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट और फैंस के लिए अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने इसे ‘छोटी राजनीति’ का नतीजा बताया और कहा कि यह समझना मुश्किल है कि आखिर बोर्ड ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। क्रिकेट जगत में अब भी इस फैसले पर बहस जारी है। एक ओर जहां फैंस और पूर्व क्रिकेटर मानते हैं कि रोहित और कोहली का करियर टेस्ट फॉर्मेट में और आगे बढ़ सकता था, वहीं दूसरी ओर बोर्ड के अंदरूनी फैसलों ने उनकी राह रोक दी। यह विवाद भारतीय क्रिकेट की राजनीति और चयन प्रणाली पर नए सवाल खड़े करता है।PeptechTime|18 अगस्त 2025
Delhi में विपक्ष का ‘वोट चोरी’ विरोध मार्च !कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी दलों का बड़ा मार्च. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत समेत कई नेता हिरासत में. अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांदकर जताया विरोध, महुआ मोइत्रा बेहोश.PeptechTime|12 अगस्त 2025
चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका !अमेरिकी राष्ट्रपति डनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ चीन से डर गए ट्रंप? रेयर अर्थ मिनरल समेत वो 5 कारण जिससे बीजिंग पर टैरिफ लगाने से हिचक रहा अमेरिका bb PeptechTime|11 अगस्त 2025
मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं', ट्रंप टैरिफ पर पीएम मोदी का आया पहला रिएक्शन.PM Modi first reaction on Trump tariff अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ोतरी के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत किसानों मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पहला 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है, और नया 25% टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त 2025 से शुरू होगा. यह टैक्स अमेरिका में आने वाले ज्यादातर भारतीय सामानों पर लागू होगा, सिवाय उन सामानों के जो पहले से रास्ते में हैं या कुछ खास छूट वाली कैटेगरी में आते हैं. आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर भू-राजनीतिक हालात बदलते हैं या भारत कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो ट्रंप इस टैरिफ को बदल सकते हैं. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत का रूस से तेल खरीदना, चाहे सीधे हो या बिचौलियों के जरिए, अमेरिका के लिए खतरा है. इसलिए उन्होंने आपातकालीन आर्थिक कदम उठाए. लेकिन भारत ने भी पलटवार किया. भारत में पीएम मोदी ने जोश भरे अंदाज में कहा, ‘हमारे लिए किसानों का हित सबसे ऊपर है. भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी वालों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मुझे पता है, इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं तैयार हूँ, भारत तैयार है!’PeptechTime|7 अगस्त 2025
अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के मिलिट्री बेस पर हमला:हमलावर ने 5 सैनिकों को गोली मारी; हमले वाली जगह सीज की गई !अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में फोर्ट स्टीवर्ट मिलिट्री बेस पर बुधवार को एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिससे पांच सैनिक घायल हो गए। हमले के बाद मिलिट्री बेस के कुछ हिस्सों को सीज कर दिया गया। भारतीय समयानुसार बुधवार रात 8:26 बजे इस हमले खबर मिली।PeptechTime|7 अगस्त 2025
Trump On Tariff: 'हमारे पास बहुत पैसा आ रहा...', टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था ये काम !आ रहा टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था ये काम Trump On Tariff: 'हमारे पास बहुत पैसा आ रहा. टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था ये काम PeptechTime|4 अगस्त 2025
Monthly Rashifal August 2025: अगस्त का महीना शुरू, अगले 30 दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ .साल 2025 का आठवां महीना आज से शुरू होने वाला है. अगस्त माह ज्योतिषी दृष्टिकोण के मुताबिक बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह कई ग्रह अपनी चाल में बडसाथ ही इस माह पुत्रदा एकादशी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और राधाष्टमी जैसे बड़े त्योहार भी पड़ने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह माह कि.PeptechTime|1 अगस्त 2025