भोपाल। भोपाल में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के अशोका गार्डन इलाके में नाले के पास अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को नाले में रखकर विरोध जताया। उनका कहना था कि शहर में कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कमी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस की उपलब्धता में अनियमितता के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो रही है।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति को जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की।