पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
ईशानगर,शिवाकांत मिश्रा । थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी वीरन पिता दलपत कुशवाहा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने ईशानगर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामस्वरूप कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा और राहुल कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
