Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरपुरानी रंजिश में युवक की बाइक रोककर की गई मारपीट

पुरानी रंजिश में युवक की बाइक रोककर की गई मारपीट

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 09:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(विनोद मिश्रा)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ क्रूर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मामले में केवल मामूली धाराओं के तहत ही प्रकरण दर्ज किया है, जिससे उसे उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है।


जानकारी के अनुसार, मरई माता मंदिर के पास रहने वाले 26 वर्षीय एहसान अली रात के समय बस स्टैंड से अपने घर लौट रहे थे। वह अपने मित्र तालिब खान के साथ बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे मरई मंदिर तिराहे के पास पहुंचे, तभी सनत उर्फ सुमित उर्फ हल्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बाइक रोक ली।


आरोप है कि करीब पांच साल पहले हुए किसी आपसी विवाद की रंजिश को लेकर आरोपियों ने एहसान अली पर जानलेवा हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। हमले में एहसान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घायल एहसान अली ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस गंभीर घटना में केवल मामूली धाराओं के तहत ही मामला दर्ज किया है, जिससे आरोपियों को आसानी से जमानत मिल सकती है और उन्हें सख्त सजा नहीं मिल पाएगी। उन्होंने न्याय की मांग की है और उचित धाराओं में केस दर्ज करने की अपील की है।


वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई गंभीर धारा लगाने योग्य तथ्य सामने आते हैं, तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)