छतरपुर,संतोष शिवहरे। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी रामदेव राजपूत के साथ गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उसे लात-घूंसे और बंदूक की बट से पीटा, जिससे उसके हाथ, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।


मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं, पीडि़त को गांव में प्रवेश करने से भी रोका जा रहा है, जिससे वह भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।


न्याय की मांग को लेकर रामदेव राजपूत ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों रितिक तिवारी तनय शिवपाल तिवारी, शेरू, पिंसू निवासीगण कबरई, सियाशरण तनय जगदीश राजपूत निवासी ग्राम कटरा सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।