Tuesday, December 23, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़50 करोड़ से ज्यादा के हुए काम, लेकिन नज़र नहीं आते...?

50 करोड़ से ज्यादा के हुए काम, लेकिन नज़र नहीं आते...?

Post Media

प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीकमगढ़

News Logo
Peptech Time
23 दिसंबर 2025, 10:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़। नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया। भाजपा पार्षद अभिषेक खरे ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष 5 लाख रुपए तक के कार्यों के भुगतान संबंधी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करते।साथ ही बताया है की तीन साल मे तक़रीबन 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के काम हुए लेकिन बह दिखाई नहीं देते।


जनता परेशान हैं एक कार्य को करवाने के लिए बार बार खर्च होता है लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पर कमीशनखोरी के झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। खरे के अनुसार, वास्तविकता यह है कि 5 लाख रुपए तक के टेंडरों में अध्यक्ष का कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं होता। इसी कारण ठेकेदार उनकी क्रेशर से गिट्टी और रेत नहीं खरीदते, जिससे अध्यक्ष नाराज हैं।


इन मुद्दों पर उठे सवाल

पार्षदों ने बताया कि 22 अगस्त 2022 को अध्यक्ष बनने के बाद से अब्दुल गफ्फार का लगातार सीएमओ से विवाद होता रहा है। उनका आरोप है कि जो भी सीएमओ आता है, अध्यक्ष उस पर आरोप लगा देते हैं। पार्षदों ने 33 करोड़ रुपए की पानी योजना, पुराने डीपीआर की स्वीकृति, ऑडिटोरियम के काम रोकने, स्वच्छता वाहनों की खरीद और बीड़ी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए। पार्षदों ने यह भी पूछा कि 5 लाख रुपए तक के कार्यों की जांच के लिए पत्र क्यों नहीं लिखा जाता और नजाई मंडी में पहले से सीसी रोड होने के बावजूद नए प्रस्ताव की क्या आवश्यकता है। महिला पार्षदों ने पिंक टॉयलेट के निर्माण पर ध्यान न दिए जाने का मुद्दा।


पार्षदों ने यह भी पूछा कि 5 लाख रुपए तक के कार्यों की जांच के लिए पत्र क्यों नहीं लिखा जाता और नजाई मंडी में पहले से सीसी रोड होने के बावजूद नए प्रस्ताव की क्या आवश्यकता है। महिला पार्षदों ने पिंक टॉयलेट के निर्माण पर ध्यान न दिए जाने का मुद्दा उठाया, वहीं वार्ड 16 के पार्षद ने अपने वार्ड के काम रोके जाने पर आपत्ति व्यक्त की। पार्षदों ने शहर के प्राचीन महेंद्र सागर में बिना अनुमति के करोड़ों रुपए का पार्क बनाने और उसके डूब जाने का भी उल्लेख किया। भाजपा पार्षद राजीव जैन ने सिविल लाइन पार्क के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नपा स्वयं इसे संचालित नहीं कर पा रही है, फिर भी विकास रोकने का आरोप लगाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का काम पैसा देना है, लेकिन अध्यक्ष और पीआईसी सदस्य इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पार्षद अजय यादव, जाहिद खान, महेश साहू, संजीव झा, हबीब राइन सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।


नपाध्यक्ष बोले- जनता सब जानती है...

आरोपों पर नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार का कहना है कि शहर का विकास किसने रोका है, यह जनता सब जानती है। पीएम आवास के साढ़े 4 हजार आवेदन प्रशासन के पास भेजे गए थे, प्रशासन से जितने आवेदन की स्वीकृति मिली है। उनका प्रस्ताव में शामिल किया गया है। एक पिंक टॉयलेट मां कर्मा बाई मार्केट में बन चुका है। दो पिंक टॉयलेट के टेंडर लगे हैं। क्रेशर से गिट्टी और रेत सप्लाई के आरोप सरासर गलत है। भाजपा पार्षद ओछी मानसिकता के तहत आरोप लगा रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)