केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान: 'भारत विस्तार' AI प्लेटफॉर्म से किसानों की हर समस्या होगी दूर

PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 08:42 am IST
PeptechTime25 फ़रवरी 2026, 08:42 am IST
Advertisement
दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म को किसानों के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए किसानों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही उन्हें IT एक्सपर्ट होने की जरूरत पड़ेगी।
मंत्री ने बताया कि किसान सीधे अपने मोबाइल पर सवाल पूछकर खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसमें कौन-सी फसल बोनी है, मौसम का ताजा अपडेट, फसलों में लगने वाली बीमारियों की पहचान व समाधान, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जाए—जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
उन्होंने कहा कि ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक साबित होगा।
