ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। शुक्रवार रात भारी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ में धक्का-मुक्की के बीच एक मासूम बच्ची गिरकर लोगों के पैरों तले दब गई। अफरातफरी के माहौल में बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन भीड़ में किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया। बच्ची के पिता ने किसी तरह उसे भीड़ से बाहर निकाला और सुरक्षित किया। घटना के दौरान पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में असहाय नजर आया। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि बच्ची को कुचला नहीं गया बल्कि भीड़ में धक्का लगने से वह गिर गई थी।
मध्य प्रदेशग्वालियरग्वालियर स्टेशन पर सिंधिया के स्वागत में बेकाबू भीड़, मासूम बच्ची कुचली, मची अफरातफरी
ग्वालियर स्टेशन पर सिंधिया के स्वागत में बेकाबू भीड़, मासूम बच्ची कुचली, मची अफरातफरी

Saurabh Shukla
5 जून 2026, 06:27 am IST
Saurabh Shukla5 जून 2026, 06:27 am IST
